ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Budget Session 2025: एक-दूसरे के क्यों कायल हो गए मंत्री और सदस्य? सदन में आते ही सुनील सिंह ने धो डाला

Bihar Budget Session 2025: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आऱजेडी एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता फिर से बहाल हो गई है। विधान परिषद में वापसी के बाद सुनील सिंह एक बार फिर से सरकार पर हमल

Bihar Budget Session 2025
© bihar vidhan parishad tv
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Budget Session 2025: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आऱजेडी एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता फिर से बहाल हो गई है। विधान परिषद में वापसी के बाद सुनील सिंह एक बार फिर से सरकार पर हमलावर हैं। विधान परिषद में आते ही सुनील सिंह ने सरकार को धो डाला और मंत्री विजय कुमार चौधरी पर खूब तंज किया।


दरअसल, एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री विजय चौधरी ने विधान परिषद में साल 2005 का जिक्र कर किया। फिर क्या था सदन में मौजूद आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह ने उन्हें खूब सुनाया। सुनील सिंह ने मंत्री पर तंज करते हुए कहा कि, मंत्री जी के ज्ञान के कायल तो होम बहुत पहले से हैं लेकिन कोई भी काम का जिक्र ये लोग 2005 से ही करते हैं, इसलिए हम जानना चाहते हैं कि 2005 माइल स्टोन है क्या जो इनकी गाड़ी वहीं से स्टार्ट होती है।  


उन्होंने कहा कि 2005 से पहले भी नहीं जाते हैं और उसके बाद भी नहीं जाते हैं इसलिए मंत्री महोदय से इतनी ही जानकारी चाहिए कि 2005 से ही गाड़ी क्यों स्टार्ट होती है। इसपर सरकार की तरफ से जवाब दे रहे मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सुनील जी इतनी जानकारी तो आपको भी होनी चाहिए कि 2005 में जो हमारी सृजन क्षमता थी या जितनी सज्जन क्षमता सृजित थी वह तो उसके पहले की ही न उपलब्धि थी लेकिन जब सदस्य अपनी उपलब्धि नहीं समझ पाते हैं तो इसमें हमरा क्या कसूर है।


इसपर सुनील सिंह ने कहा कि हमलोग भूत भी समझते हैं और भविष्य भी समझते हैं लेकिन मंत्री जी का जो समझाने का तरीका है, इसका तो पूरा राज्य ही कायल है। कितना भी मुश्किल सवाल हो और उसके अगर वहा मिठाई की तरह निगल लेना हो तो इनसे बेहतर मंत्री राज्य में कोई नहीं हो सकता है। इस पर मंत्री ने कहा कि हमारे कायल कौन हैं इसकी जानकारी तो मुझे नहीं है लेकिन हम आपके कायल जरूर हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें