ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Budget Session 2025: राबड़ी और तेजप्रताप से पूछताछ पर भड़के सुनील सिंह, ED, CBI और IT को बताया BJP का हार्डकोर कार्यकर्ता

Bihar Budget Session 2025: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज पूर्व सीएम राबड़ी देवी और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रत

Bihar Budget Session 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Budget Session 2025: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज पूर्व सीएम राबड़ी देवी और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से पूछताछ कर रही है। इसको लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। आरजेडी ने इसे लालू परिवार के खिलाफ साजिश करार दिया है। लालू परिवार के करीबी एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है।


लालू के करीबी और राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह ने कहा कि ईडी का समन हुआ है, यह कोई नई घटना नहीं है। यह सुनते सुनते हम लोगों के दोनों काम पक चुके हैं। जब भी चुनाव आता है, चाहे वह लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का चुनाव हो, इनके तीन जो मेन हार्डकोर कार्यकर्ता हैं पूरी तरह से एक्टिव हो जाते हैं। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स एक्टिव होकर काम करते हैं। जो काम बीजेपी के कार्यकर्ता नहीं कर पाते हैं वह ये तीन सक्रिय हार्डकोर कार्यकर्ता करते हैं।


सुनील सिंह ने कहा कि कहने को तो तीनों ऑटोनोमस बॉडी हैं लेकिन यह बिना आका के आदेश के एक कप चाय भी नहीं पी सकता। विधानसभा का चुनाव नजदीक आ गया है और जिस तरह से सरकार चौतरफा फेल हो चुकी है तो ऐसी हालत में इन कार्यकर्ताओं को लगाने के अलावा इनके पास दूसरा कोई उपाय नहीं है। सैकड़ों बार लालू परिवार को ऐसे नोटिस भेजे जा चुके हैं और सैकड़ों बार ये लोग जवाब दे चुके हैं। हर बार एक ही सवाल और एक ही जवाब होता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें