ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Budget Session 2025: ‘भंगेड़ी है, भांग पीकर विधानसभा आता है’ सीएम नीतीश से भिड़ंत के बाद क्या बोल गईं राबड़ी देवी?

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधान परिषद में आज विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी और मुक्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तीखी भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत के बाद मामला काफी बढ़ गया और र

Bihar Budget Session 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधान परिषद में आज विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी और मुक्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तीखी भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत के बाद मामला काफी बढ़ गया और राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री को लेकर खूब हमला बोला। राबड़ी देवी ने यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार भंगेड़ी हैं और भांग पीकर विधानसभा आते हैं।  


दरअसल, विधान परिषद आज में राबड़ी देवी और नीतीश कुमार के बीच तीखी बहस हुई है। राबड़ी देवी ने खड़े होकर कहा कि बिहार में कुछ भी काम नहीं हुआ तो इसपर नीतीश कुमार भड़क गए और कहा कि आरजेडी के शासन में कोई काम नहीं हुआ है। सीएम ने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जब इनके पति हट गए, तो इन्हें मुख्यमंत्री बना दिया। इनके राज में कोई भी व्यक्ति पाँचवीं कक्षा से अधिक नहीं पढ़ सकता था। इसके बाद दोनों के बीच सदन में तीखी बहस हुई।


सदन के बाहर आकर राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री को जो नहीं कहना था वह भी कह गईं। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार भंगेड़ी है, भांग पीकर विधानसभा में आते हैं और महिलाओं के बारे में अंट-शंट बोलता है। सदन में मेरे साथ साथ पूरे बिहार की महिलाओं को बेइज्जत करने का काम करते हैं। आरोप लगाते हैं कि 2005 से पहले कोई कपड़ा नहीं पहनता था। इन लोगों की बेटी-बहन 2005 से पहले कपड़ा पहनती थी या ऐसे ही रहती थी।


राबड़ी देवी यहीं नहीं रूकी और आगे हमला करते हुए केंद्र और राज्य की सरकार से पूछा कि 2005 से पहले कोई कपड़ा पहनता था कि नहीं पहनता था। हमने तो कहा है कि फाइल उठाकर देख लें, कि हमलोग क्या क्या काम किए हैं। बिहार की जनता अच्छी तरह से जान रही है कि हम लोगों ने क्या क्या काम किया है। हर जाति और धर्म के लोगों के लिए हमलोगों ने काम किया है। ये लोग तो बाद में पैदा हुए, इतने दिन तक कहां थे।


उन्होंने आगे कहा कि पहले लोग बाजार नहीं जाता था तो कैसे सारा काम होता था। ये जब न तब सदन में महिलाओं को बेइज्जत करने का काम करते हैं। यह लेकर दो बार इस तरह से मुख्यमंत्री ने कहा है। क्या इस तरह का कोई मुख्यमंत्री होता है। सीएम के पीछे पांच छ लोग लगा हुआ है वही लोग सीखाता है। वह भाजपा की गोद में हैं और बीजेपी के लोग ही उनका कान भरता है। नीतीश कुमार को उनकी पार्टी के लोग ही बेईज्जत कराने का काम करता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें