ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar Budget Session 2025: बचौल के बयान पर खूब बरसीं राबड़ी देवी, पीएम मोदी को दे दी यह बड़ी चुनौती

Bihar Budget Session 2025: बीजेपी विधायक हरीभूषण सिंह बचौल के बयान से बिहार की सियासत गरमा गई है। हरीभूषण सिंह बचौल के यह कहने पर कि होली के दिन मुसलमान कलेजा मजबूत कर के ही घर से

Bihar Budget Session 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Budget Session 2025: बीजेपी विधायक हरीभूषण सिंह बचौल के बयान से बिहार की सियासत गरमा गई है। हरीभूषण सिंह बचौल के यह कहने पर कि होली के दिन मुसलमान कलेजा मजबूत कर के ही घर से बाहर निकले इसपर राबड़ी देवी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को बड़ी चुनौती दे दी है।


दरअसल, बीजेपी विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल ने सीधे तौर पर मुसलमानों को कहा कि वह होली के दिन अपने घरों से बाहर नहीं निकले, वरना रंग लग जाएगा। भाजपा विधायक ने कहा कि जुम्मा 52 होता है और होली एक, ऐसे में मुस्लिम समाज के लोग होली के दिन अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। अगर घर से बाहर निकलते हैं तो बड़ा दिल दिखाएं, उनके ऊपर अबीर गुलाल लगता है तो उसका विरोध नहीं करें। बचौल के इस बयान पर बिहार की सियासत गरमा गई है।


बचौल के इस बयान पर राबड़ी देवी ने कहा कि बीजेपी के विधायक को आने वाले चुनाव में बिहार की जनता सबक सिखाएगी और बिहार से भगाने का काम करेगी। जनता इन्हें बिहार के साथ साथ देश से भी भगाने का काम करेगी। उन्होंने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को हिम्मत है तो बिहार से और देशभर से मुसलमानों को भगाने का काम करें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें