ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Budget Session 2025: राष्ट्रगान के अपमान को लेकर सदन के बाहर विपक्ष का जोरदार हंगामा, सीएम नीतीश से इस्तीफे की मांग

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज दोनों सदनों में एक साथ कार्यवाही चल रही है। राष्ट्रगान को लेकर आज दोनों ही सदनों में भ

Bihar Budget Session 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज दोनों सदनों में एक साथ कार्यवाही चल रही है। राष्ट्रगान को लेकर आज दोनों ही सदनों में भारी हंगामे के आसार दिख रहे हैं। इससे पहले विधानमंडल के बाहर विपक्ष के सदस्यों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की है।


दरअसल, गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बीच सीएम नीतीश कुमार उनके ठीक बगल में खड़े दीपक कुमार से बातचीत करते नजर आए थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। आज विधानसभा के बाहर और भीतर दोनों ही सदनों में विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलेगा।


विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सदस्य सदन के मुख्य गेट के पास पोस्टर बैनर लेकर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। विपक्षी सदस्यों का कहना था कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है इसके लिए वह या तो माफी मांगे या फिर इस्तीफा दे दें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें