ब्रेकिंग
चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सदन में सरकार को घेरेगा विपक्ष, तेज प्रताप की 'रंगबाजी' पर भी हंगामा तय

Bihar Assembly Budget Session 2025: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन है। लॉ एंड ऑर्डर समेत कई मुद्दों पर आज सदन में हंगामा होने के आसार हैं।

Bihar Budget Session 2025
बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 10वां दिन आज
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Assembly Budget Session 2025: बिहार में होली की छुट्टी के बाद आज सोमवार को फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हो रही है। बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन है। बीते 9 दिनों के बजट सत्र में अब तक 964 सवाल पूछे गए हैं। आज सदन में एक तरफ जहां विपक्ष सरकार को लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर घेरेगा तो वहीं दूसरी ओर कयास लगाए जा रहे हैं कि सत्ता पक्ष तेज प्रताप यादव की 'रंगबाजी' वाली होली पर भी निशाना साधेगा।


बिहार के कई जिलों में हाल ही में पुलिसकर्मियों पर हमले हुए हैं। कई जिलों में हुए क्राइम के मुद्दे पर भी विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। कार्यवाही में प्रश्नोत्तर काल होगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक में सम्मिलित अनुदानों की मांगों पर वाद-विवाद और मतदान होना है। वहीं बीते 9 दिनों के बजट सत्र में अब तक 964 सवाल पूछे गए हैं।


वहीं दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने होली के दिन अपने आवास पर वर्दी में पुलिसकर्मी को डांस करने के लिए कहा था। तेज प्रताप ने भले होली के रंग में डूबे थे लेकिन उनका यह कहना कि, 'ठुमके लगाओ वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे'। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष के नेता सदन में हमला कर सकते हैं। आपको बता दें कि तेज प्रताप के ऑर्डर पर ठुमके लगाने वाले पुलिसकर्मी दीपक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 


वहीं होली के दिन ही तेज प्रताप यादव बिना हेलमेट पहने स्कूटी से सीएम आवास की तरफ से गुजर रहे थे तो उस तरफ देखते हुए कहा दिया था कि, 'कहां हैं पलटू चाचा'। इस मामले में भी कार्रवाई हुई है। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि इन सभी मुद्दो पर सदन में आज जमकर हंगामा होने की उम्मीद है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें