ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में बनेगी मोकामा-मुंगेर चार लेन सड़क, रेल नेटवर्क का भी होगा विस्तार BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा

Bihar Budget 2025: अब कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल और कन्याओं के लिए शादी मंडप बनाएगी बिहार सरकार

Bihar Budget 2025: विधानसभा में नीतीश सरकार ने बजट पेश किया है।इस बजट में सरकार ने महिलाओं को प्राथमिकता दी है। नीतीश सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रावधान किए हैं, जिनमें कन्या विवाह मंडप निर्माण, महिला हाट, जिम ऑन व्हील, आदि है |

bihar budget ,nitish kumar cm,mahila,नीतीश सरकार, महिला सशक्तिकरण, कन्या विवाह मंडप, महिला हाट, जिम ऑन व्हील, पिंक टॉयलेट, कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, बिहार विधानसभा, सम्राट चौधरी, बिहार विकास योजन

04-Mar-2025 01:10 PM

By First Bihar

Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के वित्त मंत्री ने बजट पेश किया है। इस बजट में सरकार ने महिलाओं को प्राथमिकता दी है। नीतीश सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रावधान किए हैं, जिनमें कन्या विवाह मंडप निर्माण, महिला हाट, जिम ऑन व्हील, पिंक टॉयलेट, कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, पिंक बस, और महिलाओं को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था शामिल है।


बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में वर्ष 2025-2026 का बजट पेश किया गया। बिहार सरकार में डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश के लिए 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया।हालांकि, इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है| लेकिन महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। महिलाओं के लिए कई नई घोषणाएं की गई हैं:


महिला सशक्तिकरण से जुड़ी प्रमुख घोषणाएं:

प्रत्येक पंचायत में कन्या विवाह मंडप का निर्माण:

बिहार सरकार प्रत्येक पंचायत में गरीब कन्याओं के लिए कन्या विवाह मंडप का निर्माण कराएगी।

यहां न्यूनतम शुल्क पर शादी से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इसके संचालन और देखरेख की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को दी जाएगी।

महिला हाट की स्थापना:

अर्बन एरिया में महिला हाट की स्थापना की जाएगी।

बिहार के सभी प्रमुख शहरों में स्थित व्यापार स्थलों (वेंडिंग जोन) में महिलाओं के लिए अलग से स्थान दिया जाएगा।

 पटना में चलंत व्यायामशाला (जिम ऑन व्हील) की शुरुआत की जाएगी।

इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा,इस जिम में प्रशिक्षक भी केवल महिलाएं होंगी।

 पिंक टॉयलेट की स्थापना:

बिहार के सभी शहरों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी।पहले चरण में 20 पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे।

 कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल:

बिहार के प्रमुख शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे,इन हॉस्टलों में महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।