ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Bihar Budget 2025: महिलाओं के लिए शुरू की जाएगी पिंक बस सेवा, ड्राइवर-कंडक्टर और पैसेंजर भी महिला होंगी

2025 के बजट में नीतीश सरकार ने महिलाओं का भी ख्याल रखा है। महिलाओं को बस में यात्रा करने में हो रही परेशानियों को देखते हुए सरकार ने पिंक बस चलाने का फैसला लिया है। इस बस से यात्रा करने वाली भी महिलाएं होंगी और ड्राइवर और कंडक्टर भी महिला होंगी।

BIHAR
बिहार बजट 2025
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा में अगले वित्तीय वर्ष 2025 का बजट पेश किया गया। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरी बार राज्य का बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि अब महिलाओं के लिए पिंक बस शुरू किया जाएगा। इस पिंक बस की खासियत यह है कि बस चलाने वाले ड्राइवर, कंडक्टर महिला होंगी 


वही पैसेंजर्स भी महिला ही होंगे। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी प्रमुख शहरों में महिला वाहन प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। महिलाओं को प्रशिक्षण देने का काम महिलाएं ही करेंगी। वाहन प्रशिक्षण केंद्र में महिला प्रशिक्षक ट्रेनिंग देंगी। महिलाओं के लिए सरकार का यह बड़ा कदम उठाने जा रही है।  


 बिहार विधानसभा में अगले वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया गया. सूबे के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी लगातार दूसरी बार राज्य का बजट पेश किया. अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि 2025-26 में 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट आकार होगा. बजट में निजी निवेश को प्रोत्साहित किया गया है. रोजगार युक्त निवेश को बढ़ावा दिया गया है. 


वित्तीय वर्ष 2025-26 में बजट का आकार 3 लाख 16 हजार 895.02 करोड़ रूपया है. यह पिछले वित्तीय वर्ष के बजट आकर से 38,169 करोड़ रूपया अधिक है. बजट भाषण में सम्राट चौधरी ने कई बड़ी घोषणा की. सम्राट चौधरी ने घोषणा किया है कि 534 प्रखंड़ों में से 358 प्रखंडों में तरणबद्ध तरीके से 1-1 डिग्री कॉलेज चाहे वो सरकारी हो या निजी खोले जाएंगे. वही 21 बाजार समिति के आधुनिकीकरण के लिए 1289 करोड़ की लागत से योजना लाई गई है. सभी बाजार समिति को कार्यशील किया जायेगा. 17 अन्य बाजार समिति को जोड़ने का काम किया जायेगा. बिहार में एमएसपी अरहर, मूंग और उरद दाल को खरीदने का काम करेगी. 


सभी अनुमंडल-ब्लॉक में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना होगी. सुधा के तर्ज पर सभी प्रखंडों में तरकारी सुविधा आउटलेट खोला जायेगा. इसके लिए समिति का गठन किया जायेगा. गरीब कन्याओं के विवाह हेतु सभी प्रखंडों में कन्या विवाह मंडप का निर्माण किया जायेगा. पटना मेंं महिला हाट की स्थापना की जायेगी. पटना में चलंत व्यायामशाला की स्थापना की जायेगी. इसमें प्रशिक्षक महिलाएं होंगी. शहरों में पिंक ट्वायलेट की स्थपना होगी. सभी जिलों में बस स्टैंड को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जायेगा. 


शहरों में नगर चिकित्सा केंद्र खोले जाएंगे.बेगूसराय में कैंसर अस्पताल खुलेगा.सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वालों छात्रों को छात्रवृति दो गुना की जाएगी, जो पिछड़ा अति पिछड़ा समाज से आते हैं.  महिलाओं के लिए प्रमुख शहरों में पिंक बस का परिचालन किया जाएगा, जिसमें महिला ही चालकऔर कंडक्टर होगी. महिला रोजगार को बढ़ाने के लिए ई रिक्शा आदि सीखने के लिए भी नियुक्ति की जाएगी. महिलाओं के लिए संचालित छठ पूजा के लिए धार्मिक पर्यटक बनाया जाएगा. 


हवाई अड्डा पूर्णिया से आगे तीन महीने में जहाज उड़ेगा.महिला सिपाहियों के लिए थाने आस-पास  आवासन की व्यवस्था की जायेगी.शिक्षा विभाग को 60 964 करोड़ रू, स्वास्थ्य विभाग पर 20335 करोड़, शहरी और ग्रामीण सड़कों पर 17908 करोड़ रू, गृह विभाग पर 17831 करोड़, ग्रामीण विकास पर 16093 करोड़, उर्जा विभाग 13484 करोड़, समाज कल्याण विभाग व अन्य विभागों पर 13 368 करोड़ रू खऱ्च होंगे.  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें