ब्रेकिंग
रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडरामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंड

Bihar Bhaghel: बिहार में कुर्मी वोटबैंक साधने की तैयारी में कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 मई को आएंगे पटना

Bihar Bhaghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 मई को पटना दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पटेल छात्रावास में छात्रों से मुलाकात करेंगे और कुर्मी समाज के साथ बड़ी बैठक कर कांग्रेस की रणनीति साझा करेंगे।

भूपेश बघेल, पटना दौरा, कुर्मी समाज, कांग्रेस रणनीति, पटेल छात्रावास, राहुल गांधी, सदाकत आश्रम, बिहार राजनीति, कांग्रेस नेता, Bhupesh Baghel, Patna Visit, Kurmi Community, Congress Strategy, Patel Host
भूपेश बघेल की तस्वीर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Bhaghel:  बिहार की सियासत में कांग्रेस ने कुर्मी वोटबैंक को साधने की बड़ी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल 19 मई को पटना पहुंचेंगे। उनका यह दौरा पूरी तरह से कुर्मी समाज को साधने और संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूती देने के मकसद से जुड़ा बताया जा रहा है।


भूपेश बघेल सबसे पहले पटेल छात्रावास में छात्रों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि वे युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा और राहुल गांधी की नीतियों से जोड़ने की कोशिश करेंगे।इसके बाद बघेल पटना में कुर्मी समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे, जहां वे राहुल गांधी के विचार, योजनाएं और कांग्रेस की रणनीति को समाज के बीच रखेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह बैठक आगामी चुनावों के लिए कुर्मी वोटबैंक को कांग्रेस के पाले में लाने की एक अहम कड़ी मानी जा रही है।


दौरे के अंत में भूपेश बघेल सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।इस दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और इसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि बिहार की राजनीति में कुर्मी समाज की भूमिका अहम रही है। बघेल खुद भी कुर्मी समुदाय से आते हैं, ऐसे में उनका दौरा काफी प्रतीकात्मक और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें