ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Assembly Winter Session: माफियाओं की छाती पर 'बुलडोजर' चलाएंगे, बिहार विधानसभा में डिप्टी CM विजय सिन्हा की हुंकार

शीतकालीन सत्र के चौथे दिन डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने चर्चा के दौरान बालू माफियाओं पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों की “छाती पर बुलडोज़र चलाया जाएगा” और सरकार माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Bihar Assembly Winter Session
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा हो रही है। सदन में चर्चा के दौरान बोलते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने हुंकार भरी है। उन्होंने बिहार के बालू माफियाओं को सख्त हिदायत दी है और कहा है कि अगर नहीं मानें तो उनकी छाती पर बुलडोजर चलाएंगे।


दरअसल, सदन में चर्चा के दौरान बोलते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सरकार के कार्यों का लेखा-जोखा रखा। इस दौरान उन्होंने बालू के अवैध खनन पर लगाम कसने की बात कही और कहा कि बालू की चाह रखने वाले बालू की चाहत की जो लोग भावना रखते हैं तो उन्हें मैं बता देना चाहता हूं कि जिस बालू के लिए नरसंहार होता था, आप यहां थे और मैं विपक्ष में बैठा था।


उन्होंने आगे कहा कि करीब एक हजार राउंड गोली कोइलवर में बालू के लिए चली थी। सदन के अंदर तीन दिनों तक हंगामा हुआ था। इसके बाद विपक्ष में बैठे आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने इसका विरोध किया, जिसपर विजय सिन्हा ने कहा कि उसके बाद आज एक साल में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और राजस्व को 117 प्रतिशत बढ़ाया गया है।


उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग बंद हो चुकी है और सरकार ने इसके खिलाफ 10 हजार रुपए का इनाम भी गोषित कर रखा है। गड़बड़ करेंगे तो अंदर भी जाएंगे। बालू के क्षेत्र में सरकार की तरफ से बड़े काम किए जा रहे हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तहत कई नए कड़े कदम उठाए जाएंगे। सख्ती का असर है कि आज कई बालू माफिया घाट सरेंडर कर के भाग रहे हैं।


विजय सिन्हा ने कहा कि मैं उन्हें भागने नहीं दूंगा और उनकी सिक्यूरिटी को भी जब्त करूंगा। बिहार में भू माफिया और बालू माफिया की अब खैर नहीं है। जिसपर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने टोका, तब विजय सिन्हा ने कहा कि इस तरह के लोग ही बिहार में अराजकता फैलाए हुए हैं। ऐसे जंगलराज वाले लोगों से ही बिहार को मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया है।


उन्होंने कहा कि बहुत जल्द हम ऐसे लोगों के चेहरे उजागर करेंगे जो बालू माफिया, भू माफिया और शराब माफिया का संरक्षण करते हैं और उनसे साठगांठ कर रखा है। हम शोर नहीं मचाते जमीन पर काम कर के उनकी छाती पर बुलडोजर चलाएंगे, ताकी उनको सबक मिल सके। भाऊ वीरेंद्र के हंगामा करने पर उन्होंने कहा कि जो अच्छा काम करेंगे उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें