ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Assembly Winter Session: बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर RJD का तीखा तंज, सदन को बताया सम्राट चौधरी को क्यों कहते हैं 'बुलडोजर बाबा'

RJD ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर तीखा तंज किया। आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि गरीबों की झोपड़ियां उजाड़ने के कारण पत्रकार उन्हें ‘बुलडोजर बाबा’ कह रहे हैं।

Bihar Assembly Winter Session
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा हो रही है। सदन में चर्चा के दौरान विपक्ष ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर तीखा तंज किया। आरजेड विधायक कुमार सर्वजीत ने सम्राट के बुलडोजर बाबा के नाम से बुलाए जाने की चर्चा की।


दरअसल, बिहार में नई सरकार के गठन के बाद बिहार में अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन चल रहा है। विपक्ष का आरोप है कि गरीबों की झोपड़ियां उजाड़ी जा रही हैं। सदन में आरजेडी विधायक ने कहा कि हम अखबारों में देखते हैं कि पत्रकार साथी इनके साथ गड़बड़ कर रहे हैं। इनके पिता ने तो इनका नाम सम्राट रखा लेकिन पत्रकार इन्हें बुलडोजर बाबा कहते हैं।


उन्होंने कहा कि आजकर पत्रकार भी किसी का नामकरण कर रहे हैं। उन्होंने सम्राट चौधरी का नाम बुलडोजर बाबा रख दिया है। बाद में हमने कई पत्रकारों से पूछा तो उन्होंने बताया कि गरीबो की झोपड़ियां उजड़ रही हैं, इसलिए उनका नाम बुलडोजर बाबा रख दिया है।


कुमार सर्वजीत ने तंज करते हुए कहा कि पत्रकार हमारे मित्र का सीआर खराब करना चाहते हैं। अभी तुरंत उन्हें गृह विभाग मिला है और डिप्टी सीएम बने हैं और आपने तुरंत बुलडोजर बाबा नाम रख दिया। उन्होंने कहा कि अगर आप डिप्टी सीएम बने हैं तो गरीबों की झोपड़ी उजाड़कर अपना नामकरण नहीं होने दीजिए, यही गुजारिश है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें