ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन, सदन की कार्यवाही शुरू; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई। सदन की कार्यवाही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सभी मंत्री व विधायक मौजूद रहे, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अनुपस्थित रहे।

Bihar Assembly Winter Session
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Assembly Winter Sessionबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। पांच दिनों तक चलने वाले सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा होगी वहीं उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। चौथे दिन की सदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा सभी मंत्री और विधायक मौजूद है हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में मौजूद नहीं हैं।


दरअसल, बिहार में नई सरकार के गठन के बाद शीतकालीन सत्र बुलाया गया है। पांच दिनों तक चलने वाले शीतकालीन सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ ग्रहण कराया गया था। वहीं दूसरे दिन विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव हुआ और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया।


तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान सरकार ने अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। वहीं राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण हुआ। अपने अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने सरकार के कार्यों की जानकारी सदन को दी और आगे की कार्य योजना को पटल पर रखा।


आज सदन की चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। इसके साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा कराई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से विपक्ष को 15 मिनट का समय दिया गया है हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में मौजूद नहीं है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें