ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

Bihar Assembly: बिहार विधान परिषद में उठा सूखा नशा का मामला, मंत्री अशोक चौधरी ने बताया सरकार का प्लान

Bihar Assembly: बिहार विधान परिषद में सूखे नशे के बढ़ते प्रचलन पर चर्चा हुई। मंत्री अशोक चौधरी ने चेकपोस्ट, ब्रेथ एनालाइजर और छापेमारी के जरिए सरकार की कार्रवाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Bihar Assembly
विधान परिषद में सूखे नशे के बढ़ते प्रचलन पर चर्चा
© Bihar Vidhan Parishad TV
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Assembly: बिहार विधान परिषद में आज सूखे नशे का मामला पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने उठाया। विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र नारायण यादव ने बताया कि घाघरा नदी के किनारे उनका घर है। बिहार में घाघरा नदी से सटे इलाकों से लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा तक शराबबंदी कानून लागू होने के बाद सूखे नशा की प्रवृति बड़े पैमाने पर बढ़ी है।


उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार को बताया कि बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर यूपी सरकार बड़े पैमाने पर शराब की दुकानें खोल रही है। पहले एक दुकान थी लेकिन आज के समय में प्रतापपुर चीनी मिल के आसपास 50 शराब की दुकानें खोल दी गईं हैं। वहीं से हर दिन शराब इधर से उधर हो रही है।


एमएलसी ने बताया कि बिहार की सीमा से सटे जो राज्य हैं वहां की सरकारों से बात करनी चाहिए। मैं वहां का रहने वाला हूं और हर दिन इन चीजों को देखता रहता हूं। हर 10 दिन के बाद एक नई दुकान खुल जाती है।  इसपर जेडीयू एमएलसी खालीद अनवर से कहा कि सदस्य की चिंता वाजिब है। उन्होंने कहा कि मैंने भी पटना में देखा है कि छोटे- छोटे बच्चे जो स्कूल से निकलकर तरह-तरह का सूखा नखा करते हैं। 


उन्होंने कहा कि सूखे नशा के चक्कर में उनकी जिंदगियां बर्बाद हो रही हैं। यह सामाजिक जिम्मेवारी है कि इन बच्चों की जिंदगियों को बचाने के लिए साकारात्मक कदम उठाए जाएं। बच्चों को नशे से कैसे बचाया जाए, इसपर मिशन के तौर पर काम होना चाहिए। इसके बाद पक्ष और विपक्ष के कई सदस्यों ने इसपर गंभीर चिंता जाहिर की।


सरकार की तरफ से सदन में मौजूद मंत्री अशोक चौधरी ने इसपर जवाब दिया और सदन को बताया कि सदस्यों ने जो चिंता व्यक्त की है यह आज के समय का मौजू सवाल है। ऐसा नहीं है कि सरकार इसको लेकर संवेदनशील नही है, सरकार भी पूरी तरह से संवेदनशील है और सदस्यों ने जिस बात का उल्लेख किया है। अभी तक उत्तर प्रदेश की सीमा पर 23, पश्चिम बंगाल की सीमा पर 8, झारखंड की सीमा पर 19 और नेपाल की सीमा पर 17 चेकपोस्ट कार्यरत हैं।


उन्होंने बताया कि सभी चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे और ब्रेथ एनालाइजर उपलब्ध कराए गए हैं। नेपाल की सीमा पर एसएसबी के साथ मिलकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अबतक 10 लाख केस दर्द किए गए हैं। साढ़े चार करोड़ की शराब जब्त करने के साथ ही 16 लाख लोगों की गिरफ्तारी की गई है। एक लाख से अधिक वाहनों को जब्त किया गया है। सरकार संवेदनशील है और भविष्य में इसपर सघन काम शुरू किया जाएगा और ड्रग्स के खिलाफ बिहार में बड़ा अभियान चलाया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें