ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Bihar Assembly Budget Session 2025: विधानसभा में लॉलीपॉप और झुनझुना लेकर क्यों पहुंच गए तेजस्वी के विधायक? करने लगे हंगामा

Bihar Assembly Budget Session 2025: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले आरजेडी के विधायक लॉलीप

Bihar Assembly Budget Session 2025
आरजेडी का विरोध प्रदर्शन
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Assembly Budget Session 2025: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले आरजेडी के विधायक लॉलीपॉप और झुनझुना लेकर पहुंच गए और बिहार के 3.17 लाख करोड़ के बजट का विरोध जताया।


दरअसल, बिहार सरकार ने करीब 3.17 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है। आरजेडी ने बजट को निराशाजनक बताया है और इसका विरोध जता रही है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले आरजेडी विधायक मुकेश रोशन आज लॉलीपॉप और झुनझुना लेकर पहुंचे और कहा कि सरकार ने बिहार की जनता को लॉलीपॉप और झुनझुना थमाने का काम किया है।


उन्होंने कहा कि न तो राज्य की महिलाओं के खाते में पैसे आए और ना ही युवाओं को रोजगार ही मिला। न तो विशेष राज्य का दर्जा बिहार को मिला और ना ही विशेष पैकेज ही मिल सका है। युवाओं को रोजगार देने के लिए बजट में कोई जिक्र नहीं किया गया। वृद्धा पेंशन की राशि को चार सौ से बढ़ाकर 15 सौ रुपए करने की बात कही गई थी लेकिन सरकार ने इस मांग पर कोई विचार नहीं किया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें