ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: पटना में 17 अप्रैल को महागठबंधन की बड़ी बैठक, सीएम फेस के साथ तय होगी चुनावी रणनीति!

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. एक तरफ एनडीए ने तैयारियां तेज कर दी है तो अब महागठबंधन ने भी चुनाव को लेकर रणनीति तय करने के लिए पटना में अहम बैठक बुला ली है.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से तैयारियों में जुट गए हैं। बीजेपी ने पहले ही एलान कर दिया है कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। इस बीच महागठबंधन ने भी गठबंधन में शामिल सभी दलों को एकजुट करने के लिए आगामी 17 अप्रैल को पटना में अहम बैठक बुला ली है।


दरअसल, बिहार में महागठबंधन के मुख्य दल आरजेडी और कांग्रेस के बीच पिछले कुछ समय से तल्खी की खबरें सामने आ रही हैं। बिहार में महागठबंधन के सीएम फेस को लेकर दोनों दलों के बीच रस्साकसी चल रही है। एक तरफ जहां आरजेडी तेजस्वी यादव को सीएम फेस बता रही है तो वहीं कांग्रेस का कहना है कि चुनाव के बाद सीएम फेस तय होगा। बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु इस बात को कई बार कह चुके हैं।


सीएम फेस को लेकर दोनों दलों के बीच चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए आगामी 17 अप्रैल को पटना में महागठबंधन की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पहली बार बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और तेजस्वी यादव का आमना सामना होगा। बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी। इसके साथ ही साथ यह भी तय होगा कि महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा।


इस बैठक में यह तय हो जाएगा कि महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव में उतरता है या अंदुरूनी खींचतान का असर दिखेगा। कांग्रेस तेजस्वी को सीएम फेस मानने को तैयार नहीं है जबकि आरजेडी पहले ही तेजस्वी को सीएम फेस बता चुकी है। ऐसे में आरजेडी और कांग्रेस के साथ साथ महागठबंधन की मजबूती के लिए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है और सभी की नजरें बैठक पर टीकीं हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें