ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

Bihar Crime news: बिहार में BJP नेता के ऊपर जानलेवा हमला, बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग; पिता विशेश्वर ओझा की पहले हो चुकी है हत्या

Bihar Crime news: बिहार में आम तो आम अब खास लोग भी सुरक्षित नहीं है. बेखौफ अफराधियों ने भोजपुर में एक बीजेपी नेता के ऊपर जानलेवा हमला किया है हालांकि इस हमले में बीजेपी नेता की जान बाल-बाल बच गई है.

Bihar Crime news
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime news: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को बडी चुनौती दे दी है। भोजपुर के शाहपुर में तिलक समारोह से लौटने के दौरान बदमाशों ने बीजेपी नेता राकेश रंजन ओझा के ऊपर जानलेवा हमला किया हालांकि इस हमले में उनकी जान बाल-बाल बच गई। बीजेपी नेता ने पुलिस के सुरक्षा की गुहार लगाई है।


दरअसल, बीजेपी के उपाध्यक्ष रहे दिवंगत विशेश्वर ओझा के बेटे राकेश रंजन ओझा बीते 15 अप्रैल को एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली गांव गए हुए थे। उसी तिलक समारोह में सोनवर्षा गांव के रहने वाले शिवाजीत मिश्रा, किशुन मिश्रा और संत मिश्रा के साथ साथ उनके कुछ लोग वहां बैठे हुए थे। वे लोग वहां थोड़ी देर रुकने के बाद निकल गए थे।


उन्होंने शाहपुर थान में आवेदन दिया है कि तिलक समारोह से लौटने के दौरान उनकी गाड़ी पर फायरिंग की गई। राकेश ओझा ने कहा है कि भरौली ओपी ब्रहम बाबा के पास एक गाड़ी पर सावर शिवाजीत मिश्रा और संत मिश्रा के कहने के बाद किशुन मिश्रा ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू की। जिसके बाद किसी तरह से जान बचाकर वहां से निकले। हमलावर फायरिंग करते हुए भरौली पुल की तरफ निकल गए। बीजेपी नेता द्वारा थाने में आवेदन देने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


पूरे मामले पर शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत ने कहा है कि राकेश कुमार ओझा द्वारा आवेदन दिया गया है। आवेदन के आलोक में पुलिस जांच कर रही है। बतां दे कि राकेश ओझा के पिता विशेश्वर ओझा की 12 फरवरी 2016 को शाहपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विशेश्वर ओझा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष थे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें