ब्रेकिंग
पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Bihar Politics: सीएम नीतीश के मंत्री का तेजस्वी पर पलटवार, बोले- उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं, निशांत जब चाहेंगे तब राजनीति में आएंगे

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि निशांत को लेकर तेजस्वी यादव को चिंता करने की जरूरत नहीं है, निशांत जब चाहेंगे तब राजनीति में आएंगे.

Bihar Politics
निशांत की सियासी एंट्री!
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि "निशांत को राजनीति में जब आना होगा, तब वह आएंगे। तेजस्वी यादव को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें अपनी पार्टी बचाने की फिक्र करनी चाहिए।"


अशोक चौधरी के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में कदम रख सकते हैं, लेकिन अब तक उन्होंने खुद इस पर कोई बयान नहीं दिया है। अशोक चौधरी का यह बयान उन राजनीतिक चर्चाओं के बीच आया है, जिनमें कहा जा रहा था कि जदयू में नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है।


दरअसल, राजद नेता तेजस्वी यादव पहले भी जदयू पर निशाना साधते रहे हैं और हाल ही में उन्होंने निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर बयान दिया था। अब अशोक चौधरी के जवाब से यह साफ हो गया है कि जदयू इस मुद्दे पर ज्यादा चिंतित नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी यादव इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और निशांत कुमार खुद इस मुद्दे पर कब और क्या बोलते हैं।


बता दें कि बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। निशांत की राजनीतिक एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हैं। खुद निशांत पिछले दिनों इसके संकेत दे चुके हैं। जब निशांत से सवाल पूछा गया था कि क्या वह राजनीति मेंं आने वाले हैं, तो इसपर उन्होंने इससे इनकार तो नहीं किया था लेकिन कहा था कि सब बिहार की जनता तय करेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें