ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

Arvind Kejriwal: दिल्ली चुनाव में हार के बाद पंजाब के विपश्यना केंद्र पहुंचे केजरीवाल, 10 दिनों तक करेंगे साधना

Arvind Kejriwal: दिल्ली चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल मन की शांति के लिए विपश्यना केंद्र पहुंचे हैं। पंजाब के होशियारपुर स्थित विपश्यना मेडिटेशन सेंटर में केजरीवाल 10 दिनों तक साधना करेंगे।

Arvind Kejriwa
पंजाब के विपश्यना केंद्र पहुंचे केजरीवाल
© File Photo
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर पंजाब पहुंचे हैं। वे होशियारपुर जिले के गांव आनंदगढ़ स्थित विपश्यना मेडिटेशन सेंटर में साधना करेंगे। इस बार वह अपने पूरे परिवार के साथ आए हैं। केजरीवाल का यह प्रवास 10 दिनों का होगा। इस दौरान वह मेडिटेशन सेंटर में रहकर साधना करेंगे। 


अरविंद केजरीवाल आज यानी बुधवार को मेडिटेशन सेंटर पहुंचे हैं। रात को वह अपने परिवार के साथ चौहाल में नेचर हट में रुके थे। वह होशियारपुर से सीधे चौहाल ही पहुंचे। लगभग 30 से 35 गाड़ियों का काफिला सीधे चौहाल ही पहुंचा। केजरीवाल के काफिले में जिला प्रशासन की भी कुछ गाड़ियां थीं। जानकारी के अनुसार केजरीवाल और उनका परिवार यहां पर 10 दिन साधना करेंगे। आज सुबह छह बजे से ही केजरीवाल की साधना की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार होशियारपुर आए हैं।


आपको बता दें कि पिछली बार जब अरविंद केजरीवाल होशियारपुर मेडीटेशन सेंटर में आए थे, तो भगवंत मान भी होशियारपुर में ही रूके थे। जहां भगवंत मान होशियारपुर के गांव चौहाल में बने नेचर हट में रुके थे, वहां इस बार अरविंद केजरीवाल पहुंचे हैं। उम्मीद है कि उनके इस प्रवास के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होशियारपुर आ सकते हैं।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें