ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

अररिया में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, खड़गेश्वरी काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

ARARIA: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अररिया में जोरदार स्वागत किया गया। अररिया के प्रसिद्ध खड़गेश्वरी काली मंदिर में राहुल गांधी ने पूजा-अर्चन

अररिया में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, खड़गेश्वरी काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ARARIA: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अररिया में जोरदार स्वागत किया गया। अररिया के प्रसिद्ध खड़गेश्वरी काली मंदिर में राहुल गांधी ने पूजा-अर्चना की और मंदिर के पुजारी और मां काली के साधक नानू दा से आशीर्वाद लिया। नानू दा ने राहुल गांधी को मां खड़गेश्वरी काली मां की तस्वीर भेंट करने के साथ चादर ओढ़ाकर स्वागत किया। राहुल गांधी ने मां काली से देश की तरक्की की कामना की। वही पूरे देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मन्नत मांगी। 


कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए है। मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की यह यात्रा सोमवार को पश्चिम बंगाल से बिहार के किशनगंज में फरीनगोला चौक में प्रवेश की। किशनगंज के बाद शाम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अररिया के चरघरिया बॉर्डर से अररिया जिला में प्रवेश किया।


जहां कांग्रेस के नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। चरघरिया बॉर्डर से जहानपुर,जहानपुर रानी चौक,हरवा चौक होते हुए जोकीहाट के किसान कॉलेज चौक पहुंची।इस बीच राहुल गांधी लगातार हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए। जोकीहाट किसान कॉलेज चौक से होते हुए यह कारवां काकन चौक, तारण चौक, बैरगाछी चौक,कुर्साकांटा मोड़ होते हुए अररिया जीरो माइल चौक पहुंची। सफेद टी शर्ट पहने राहुल गांधी को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग जमा थे और उनके नाम के साथ नारेबाजी कर रहे थे। जीरो माइल चौक से चांदनी चौक होते हुए राहुल गांधी का काफिला अररिया के प्रसिद्ध मां खड़गेश्वरी काली मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने मंदिर में मां काली की पूजा अर्चना की और मां काली के साधक मंदिर के पुजारी नानू बाबा से आशीर्वाद लिया।


इस दौरान बिहार कांग्रेस के सभी शीर्षस्थ नेता मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह,कांग्रेस महासचिव डा.शकील अहमद,कांग्रेस विधायक दल के नेता डा. शकील अहमद खान, सांसद मो.जावेद,विधायक अजीत शर्मा,इसरारुल हक, आबीदूर रहमान,नीति सिंह,छत्रपति यादव,पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन खान,प्रवीण सिंह कुशवाहा मौजूद थे। राहुल गांधी रात्रि विश्राम अररिया के यादव कॉलेज मैदान में करेंगे। जहां से मंगलवार को सुबह पूर्णिया के लिए रवाना होंगे। पूर्णिया गुलाबबाग जीरो माइल के पास किसानों के साथ संवाद स्थापित करने के साथ रंगभूमि मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें