Anant Singh on Viveka Pahalwan: बिहार के मशहूर पहलवान विवेकानंद सिंह की बुधवार को रात 70 साल की उम्र में निधन हो गया। बीते 27 मार्च को उन्हें हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विवेका पहलवान के निधन पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया आई है। अनंत सिंह ने कहा कि बिहार ने एक महान पहलवान को खो दिया।
विवेका पहलवान के निधन पर शोक जताते हुए अनंत सिंह ने एक्स पर लिखा, “बहुत ही दुखद समाचार है। बिहार केसरी श्री विवेका पहलवान जी का देर रात्रि निधन हो गया।काफी समय से इलाजरत थे। उनके निधन से बिहार ने एक महान पहलवान और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया। उनका जीवन संघर्ष, परिश्रम और समर्पण की मिसाल था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और इस कठिन समय में हम पारिजनों समेत हर एक सदस्यों को संबल प्रदान करें। उनके योगदान और विरासत को हमेशा याद किया जाएगा”।
बता दें कि बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह और विवेका पहलवान की दुश्मनी से हर कोई वाकिफ है। दिवंगत विवेका पहलवान के ऊपर साल 2010 में अनंत सिंह पर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगा था। इस केस में उन्हें 10 साल की सजा भी हुई थी। दोनों के बीच गैंगवार में अबतक कई लोगों की जानें भी जा चुकी हैं।
दिवंगत विवेका सिंह कुश्ती के मशहूर खिलाड़ी थे और इसी की बदौलत बिहार केसरी का खिलाफ अपने नाम किया था। विवेका पहलवान भी अनंत सिंह की तरह ही दबंग छवि के थे और वह अनंत सिंह के गांव लदमा के ही रहने वाले थे।



