ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Anant Singh: अनंत सिंह इस दिन लेंगे विधायक पद की शपथ, दुलारचंद हत्याकांड में जेल में हैं बंद

Anant Singh: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह मंगलवार को विधायक पद की शपथ लेंगे। पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद जेल में बंद रहने के बावजूद उन्हें शपथ ग्रहण की अनुमति मिली है।

Anant Singh
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Anant Singh: मोकामा के चर्चित बाहुबली विधायक अनंत सिंह मंगलवार को विधायक पद की शपथ लेंगे। पटना सिविल कोर्ट के ताज़ा फैसले के बाद यह संभव हो पाया है। अनंत सिंह फिलहाल दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में बंद हैं, लेकिन कोर्ट ने शपथ लेने की अनुमति दे दी है। 


इस फैसले के बाद बिहार में राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि जेल में बंद होने के बावजूद शपथ लेने की अनुमति मिलने से सियासी हलचल बढ़ गई है। उनके शपथ ग्रहण के दौरान सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आरजेडी नेता दुलारचंद यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का आरोप मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर लगा था। जिसके कारण वोटिंग से पहले पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था और तब से वह जेल में बंद हैं।


गिरफ्तारी के कुछ समय बाद से ही वह अपनी जमानत के लिए कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई थी। कोर्ट में दोनों पक्ष के वकीलों ने अपनी दलीलें पेश की थी लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अनंत सिंह को बेल देने से इनकार कर दिया था और उनकी याचिका को खारिज कर दिया था।


बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान जेल में बंद रहने के कारण वह विधायक पद की शपथ नहीं ले सके थे। नवनिर्वाचित सभी 242 विधायकों ने विधानसभा में शपथ ग्रहण कर लिया था लेकिन कोर्ट से इजाजत नहीं मिलने की वजह से वह अबतक शपथ नहीं ले सके हैं हालांकि पटना सिविल कोर्ट के ताज़ा फैसले के बाद यह संभव हो पाया है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें