ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

अनंत सिंह के यहां जीत से पहले जश्न की तैयारी, 15 हजार लोगों के खाने की हो रही व्यवस्था

PATNA: बाहुबली अनंत सिंह के यहां पर जीत से पहले जश्न की तैयारी चल रही है. 15 हजार लोगों के खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है. इन सारी तैयारियों पर अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी खुद

अनंत सिंह के यहां जीत से पहले जश्न की तैयारी, 15 हजार लोगों के खाने की हो रही व्यवस्था
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बाहुबली अनंत सिंह के यहां पर जीत से पहले जश्न की तैयारी चल रही है. 15 हजार लोगों के खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है. इन सारी तैयारियों पर अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी खुद नजर रख रही हैं. 

बन रहा कई तरह का खाना

मोकामा विधायक अनंत सिंह के आवास पर कल से ही तैयारी चल रही है. यहां पर खाना के साथ-साथ रहने की भी व्यवस्था की गई है. खाना बनाने वाले कई कारीगर कल से कई तरह के मिठाई बना रहे हैं. खाने में जलेबी, गुलाब जामुन,रसगुल्ले, पुड़ी, सब्जी, पुलाव समेत कई तरह के पकवान शामिल हैं. आने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत और परेशानी न हो इसको लेकर कई लोगों को अलग-अलग काम के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है. 


कल आएगा रिजल्ट

बाहुबली अनंत सिंह इस बार विधानसभा का चुनाव मोकामा से आरजेडी के टिकट पर लड़े हैं. कल वोटों की गिनती होगी तो उनका रिजल्ट सामने आएगा, लेकिन इससे पहले ही सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. बताया जा रहा है कि अनंत सिंह के विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में लोग पटना आएंगे. जिसको लेकर तैयारी की जा रही है. कल का रिजल्ट जो भी हो इससे पहले भी अनंत सिंह मोकामा से कई बार विधायक रह चुके हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की पटना रैली के दौरान भी अनंत सिंह ने बड़ा भोज का आयोजन किया था. उनकी पत्नी मुंगेर से लोकसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ी थी, लेकिन हार गई थी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें