ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

Nitish Kumar: अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे “बिहार का सबसे बड़ा राजनीतिक अपहरण” बताया। वहीं तेजस्वी यादव ने भी भाजपा पर जदयू को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया।

Nitish Kumar
अखिलेश यादव का बड़ा हमला
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nitish Kumar: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सांसद अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाने के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को “अपहरण और फिरौती” से जोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, “बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! यह देखने में राजनीतिक अपहरण है, लेकिन असल में यह बिहार का आर्थिक अपहरण है। भाजपा ने तो फिरौती में पूरा बिहार ही मांग लिया। अगला नंबर… समझदार को इशारा काफी।”


इससे पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए थे। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू को खत्म करने की साजिश रच रही है।


तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए ने नारा दिया था— “2025 से 30 फिर से नीतीश।” उन्होंने संकेत दिया कि अब वही गठबंधन नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने की दिशा में काम कर रहा है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है और विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर बना हुआ है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें