ब्रेकिंग
किन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंज

आतिशी का बड़ा आरोप,कहा-'दिल्ली के लिए विपदा बनी भाजपा, AAP सरकार के जाते ही चरमराया पावर सेक्टर'

Delhi Power Cut Issue: AAP नेता आतिशी ने कहा है कि दिल्ली के लिए बीजेपी विपदा बन गई है। AAP सरकार के जाते ही दिल्ली का पावर सेक्टर चरमरा गया है।

Delhi Power Cut Issue
आतिशी का BJP पर बड़ा आरोप
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Power Cut Issue: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने बीजेपी पर निशाना सधा है। उन्होंने राजधानी दिल्ली में बिजली कटौती के दावे करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है। आतिशी ने कहा है कि बीजेपी की सरकार आने के बाद से लगातार बिजली में कटौती हो रही है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'दिल्ली के लिए विपदा बनी भाजपा, सत्ता में आते ही लंबे पावर कट की शुरुआत।'


आतिशी ने कहा कि, 'पिछले 3 दिनों से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से बिजली कटने की शिकायत आ रही है। लंबे-लंबे पावर कट की शिकायत आयी है। सिर्फ एक इलाके से नहीं बल्कि कई इलाक़ों से ये शिकायत आ रही है। तीन दिन में पावर सेक्टर का गिरना क्या बताता है? ये दिखाता है कि पहले रोज़ाना हर घंटे पावर सेक्टर को AAP की सरकार लगातार मॉनिटर कर रही थी और ऐसी समस्या कभी नहीं आती है।'


उन्होंने कहा कि, '9 फरवरी को सैनिक एनक्लेव मोहन गार्डन में चार घंटे के लिए पावर कट लगा। सनलाइट कॉलोनी आश्रम में रात भर बिजली नहीं आई। राधेपुर में दो घंटे बिजली नहीं आई। विकासपुरी में चार घंटे का पावर कट रहा। लोग इन्वर्टर खरीदने पर मजबूर हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि हमें एहसास हो गया कि बीजेपी की सरकार बनने से गलती हो गयी। अभी तो फरवरी का महीना है, जब AC और कूलर नहीं चलते, सोचिए मई जून में क्या होगा, जब 8500 मेगावॉट से आगे पीक डिमांड जायेगी। बीजेपी को सरकार चलानी नहीं आती है.. दुख की बात है कि बीजेपी चुनाव जीतने के बाद दिल्ली को यूपी बनाना चाहती है, जहां पर कई घंटों के पावर कट होते हैं।'

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें