ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

आज कार्तिकेय कुमार के पटना स्थित घर पर जाएगी पुलिस, मोकामा में नहीं मिले पूर्व मंत्री

PATNA : विधि विभाग के पूर्व मंत्री कार्तिकेय कुमार सिंह ने भले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया हो, लेकिन उनकी मुश्किलें अभी कम नहीं हुई है। गुरुवार को दानापुर कोर्ट से अग्रिम जम

आज कार्तिकेय कुमार के पटना स्थित घर पर जाएगी पुलिस, मोकामा में नहीं मिले पूर्व मंत्री
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विधि विभाग के पूर्व मंत्री कार्तिकेय कुमार सिंह ने भले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया हो, लेकिन उनकी मुश्किलें अभी कम नहीं हुई है। गुरुवार को दानापुर कोर्ट से अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होते ही पुलिस उनके मोकामा स्थित घर पर गई थी। कार्तिकेय सिंह मोकामा के शिवनार गांव के रहने वाले हैं। पुलिस वहां पहुंची, लेकिन वहां से खाली हाथ लौट गई। दरअसल, कार्तिकेय सिंह मोकामा में नहीं थे। 



आपको बता दें, दानापुर कोर्ट से जारी किए गए बेलेबल वारंट में मोकामा के गांव का ही पता डाला हुआ था। यही वजह है कि अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होते ही पुलिस वहां पहुंच गई। लेकिन पूर्व मंत्री वहां नहीं थे, जिसके बाद पुलिस वापस लौट आई। दरअसल, मामला बिल्डर राजीव रंजन उर्फ राजू के अपहरण का है, जिसमें कार्तिकेय सिंह भी आरोपी हैं। 



वहीं, आज यानी शनिवार को पुलिस उनके पटना स्थित आवास पर जाएगी। इसकी जानकारी एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लो ने दी है। उन्होंने कहा कि बेलेबल वारंट जारी किया गया है। इसलिए उन्हें पुलिस हिरासत में लेने के बाद बेल दे देगी और कोर्ट को इसकी सूचना दे देगी। इधर, अग्रिम जमानत अर्जी रद्द होने का सर्टिफाइड कॉपी पूर्व मंत्री के वकील को नहीं मिला है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें