ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

94 सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 1463 उम्मीदवारों की किस्मत 3 नवंबर को तय करेगी जनता

PATNA : बिहार चुनाव में दूसरे चरण के तहत जिन 94 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होनी है वहां आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है और शाम के बाद 94 सीटों पर प्रचार क

94 सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 1463 उम्मीदवारों की किस्मत 3 नवंबर को तय करेगी जनता
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार चुनाव में दूसरे चरण के तहत जिन 94 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होनी है वहां आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है और शाम के बाद 94 सीटों पर प्रचार का शोर थम जाएगा। 17 जिलों की 94 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होना है। वोटर्स कुल 1463 उम्मीदवारों की किस्मत इसी दिन तय करेंगे। दूसरे चरण में कुल 1316 पुरुष उम्मीदवार, 146 महिला और एक थर्ड जेंडर कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं। 

94 विधानसभा सीटों में से जिन सीटों पर 3 नवंबर को शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी वहां आज शाम 4 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा और जिन सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान होना है वहां आज शाम 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार नहीं होगा। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद इन सीटों पर कैंडिडेट केवल व्यक्तिगत जनसंपर्क ही कर पाएंगे। किसी भी तरह की चुनावी सभा और प्रचार पर रोक रहेगी। 

दूसरे चरण में जिन दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है उनमें बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव, मंत्री राणा रणधीर सिंह के साथ-साथ जेडीयू नेता और मंत्री श्रवण कुमार मंत्री रामसेवक सिंह शामिल हैं। इनके अलावा पटना की सभी शहरी सीटों पर भी 3 नवंबर को ही वोट पड़ेंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की किस्मत का फैसला भी इसी चरण में होना है साथ ही साथ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी हसनपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण में जनता दल यूनाइटेड के 43, बीजेपी के 46, कांग्रेस के 24, आरजेडी के 56, लोजपा के 52, रालोसपा के 36, सीपीआई के 4, सीपीएम के 4, बीएसपी के 33 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 29 उम्मीदवारों की किस्मत तय होगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें