ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

राजद के बयानवीरों पर जदयू की नसीहत, बेतुका बयान बंद करे और अपना घर संभाले RJD

PATNA :राष्ट्रीय जनता दल के नेता श्याम रजक ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा दावा किया है. श्याम रजक ने दावा किया है कि जदयू के 17 विधायक उनके संपर्क में हैं और ये बीजेपी की कार्यशैल

राजद के बयानवीरों पर जदयू की नसीहत, बेतुका बयान बंद करे और अपना घर संभाले RJD
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :राष्ट्रीय जनता दल के नेता श्याम रजक ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा दावा किया है. श्याम रजक ने दावा किया है कि जदयू के 17 विधायक उनके संपर्क में हैं और ये बीजेपी की कार्यशैली से नाराज हैं. ये विधायक जल्द ही आरजेडी में शामिल हो सकते हैं. 

श्याम रजक के इस बयान को लेकर जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बड़ा बयान दिया है. जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्याम रजक का यह बयान बेहद हास्यास्पद है. उन्हें अभी अपना घर संभालने की जरुरत है. जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद दूसरे को देखने के बयाज अपना घर संभाले, उन्हें इसकी ज्यादा जरुरत है.

पार्टी प्रेदश अध्यक्ष ने कहा कि जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 10 जनवरी को पटना के पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में होगी. यह एक रुटीन बैठक है,जिसे पहले ही होना था लेकिन कोरोना संकट के कारण इसमें देर हुई. इस बैठक में जदयू आगामी रणनीति तय करेगी और इस बैठक में प्रदेश जदयू में युवाओं को भी  जिम्मेवारी मिलेगी. 

प्रदेश अध्यक्ष ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में नीतीश कुमार को महागठबंधन के ऑफर पर कहा कि यह सब बेतुकी बातें हैं. एनडीए में सब कुछ ठीक है. यहां ऐसे बेतुकी बातों का कोई महत्व नहीं है. किसी के व्यक्तिगत बयान का मैं जवाब नहीं देना चाहता. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें