Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर
11-Aug-2022 07:17 PM
By
DESK: उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बड़ा नाव हादसा हुआ है। बांदा से फतेहपुर जा रही नाव यमुना नदी में अचानक डूब गई। नाव के डूबने से चार लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 35 लोग अभी भी लापता है। लापता सभी यात्रियों की तलाश जारी है। बताया जाता है कि रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए कई महिलाएं अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान पानी का तेज बहाव होने से पतवार टूट जाने से नाव अनियंत्रित हो गयी और यमुना नदी में डूब गयी।
यमुना नदी में नाव के डूबने से इलाके में सनसनी फैल गयी। यह खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते यमुना तट पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी है। गायब लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। अभी तक 4 शव पानी से निकाले गये हैं। बताया जाता है कि नाव पर 20 लोगों के बैठने की क्षमता थी लेकिन करीब चालीस लोग इस नाव पर सवार थे यही नहीं बाइक और कुछ सामान भी नाव पर लादी गयी थी। पानी के तेज बहाव के कारण नाव का पतवार टूट गया और नाव अनियंत्रित होकर नदी में समां गयी।
नाव पलटने की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम, DIG, NDRF और SDRF की टीम को तत्काल घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि नाव पर करीब 35 लोग सवार थे जिनमें से 15 लोग सुरक्षित तैरकर पानी से बाहर निकल गये हैं। जबकि 17 लोग अभी भी लापता है। वही 4 लोगों की लाश बरामद की गयी है। मृतकों में फतेहपुर निवासी 45 वर्षीय फुलवा, मर्का निवासी दिनेश यादव का एक साल का बेटा किशन, फतेहपुर के 40 वर्षीया राजरानी व एक अन्य शामिल हैं। फिलहाल अन्य की तलाश जारी है।