Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला....इन एजेंडों पर लगी मुहर,जानें.... Bihar Police: बिहार पुलिस की दबंगई, दुकानदार को दी धमकी, मामला CCTV में कैद Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Bihar News : IIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष IP गुप्ता पहुचें जमुई, पिता को दी श्रद्धांजलि Bihar parbhari mantri list : बिहार सरकार ने जारी की प्रभारी मंत्रियों की नई सूची, सभी जिलों को सौंपे गए नए प्रभारी मंत्री Bihar News : प्रधानमंत्री की रैली के बीच बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिखाई संवेदनशीलता, जाम में फंसी एंबुलेंस को खुद निकाला बाहर Judicial system in Bihar: बिहार की अदालतों में न्याय की रफ्तार सुस्त,71% केस 3 साल से लंबित! 24% जजों के पद खाली: रिपोर्ट Bihar News :हाई कोर्ट ने बीपीएससी और सरकार से शिक्षक बहाली में ईडब्ल्यूएस आरक्षण घटाने पर जवाब तलब किया Train news: नमो भारत ट्रेन का रूट-शेड्यूल और किराया तय, एक क्लिक में जानिए सबकुछ
22-May-2024 02:45 PM
By First Bihar
DESK : शादी समारोह हो या बर्थडे पार्टी या फिर मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर लोग खाने के स्टॉल के अलावा स्मोक पान, स्मोक बिस्किट, मॉकटेल सहित कई तरह के स्टॉल लगाए जाते हैं। लिक्विड नाइट्रोजन युक्त स्मोकी पान और स्मोकी बिस्किट को जादूई पान और बिस्किट समझकर लोग इसे खाने की इच्छा रखते हैं। लेकिन जो मामला सामने आया है, उसे जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे और फिर ऐसी चीजों को हाथ भी नहीं लगाएंगे।
पान खाने के बाद एक बच्ची के पेट में छेद हो गया है। यह पान कोई नॉर्मल पान नहीं था बल्कि सोशल मीडिया पर रील्स में ट्रेंड होने वाला स्मोकी पान था। यह घटना उन लोगों के लिए एक सबक है जो बिना जानकारी के किसी भी चीज को ट्राई करने लगते हैं। इसलिए कुछ भी खाने से पहले यह जान लें कि वह आपके शरीर के लिए ठीक है या नहीं।
दरअसल अपने माता-पिता के साथ एक 12 साल की बच्ची एक शादी समारोह में गई थी। वहां स्मोकी पान का अलग काउंटर लगाया गया था। जहां लोगों की भारी भीड़ थी। भीड़ को देखकर बच्ची भी वहां पहुंची तो देखा कि पान खाने के बाद मुंह से धुंआ निकल रहा है। वह भी काउंटर के पास चली गई और स्मोकी पान मांगा। काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने उसे स्मोकी पान दे दिया।
लड़की ने स्मोकी पान खाया और मुंह से धुंआ भी निकाला। फिर कुछ देर बाद उसे पेट में दर्द होने लगा। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला बेंगलुरू का है, जहां हॉस्पिटल जाने के बाद पता चला कि बच्ची के पेट की आंत में छेद हो गया है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके उसके आंत के एक हिस्से को सर्जरी करके निकाला गया तब जाकर उसकी जान बच सकी।
सर्जरी के बाद बच्ची को दो दिनों तक आईसीयू में रखा गया। जिसके बाद अस्पताल से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्ची फिलहाल अपने घर पर है। बता दें कि स्मोक पान हो या फिर स्मोक बिस्किट इसमें तरल नाइट्रोजन का प्रयोग होता है। जिसका व्यापक रूप से शीतलक के रूप में उपयोग किया जाता है और सीधे निगलने पर मुंह, गले, अन्नप्रणाली और पेट में गंभीर चोट लग सकती है।