शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
20-Dec-2024 11:17 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के बेगुसराय से एक दर्दनाक खभर निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक पति ने खुद की पत्नी की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। इस घटना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय में नव विवाहिता लड़की को बेरहमी से हत्या कर सड़क किनारे फेंक दिया। यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनाह पश्चिम स्थित अवध तिरहुत रोड की है। इस घटना में मृतिका की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनाह पश्चिमी पंचायत के वार्ड-8 के रहने वाले हरकीत महतो के 18 वर्षीया पत्नी बिंदु देवी के रूप में हुई।
मृतका के बहन इंदु देवी ने बताई की मारपीट के बाद गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या किया है। उसने बताया कि बीती देर रात मृतक बिंदु देवी को उसके पति हड़कित महतो ने फोन करके बुलाया था तभी पत्नी को मारपीट के बाद गला रेता फिर ईट पत्थर से कुचलकर हत्या कर उसे सनहा इस्थि अवध तिरहुत रोड किनारे फेंक दिया। बिंदु कुमारी का शादी 18 मार्च को हुई थी। मृतका के परिजन ने मृतका प्रेग्नेंट भी थी। कुछ महीनो में बच्चों को जन्म देने वाली थी।
वहीं, अब गाँव-समाज में इस बात की चर्चा तेज है कि अभी शादी के महज 8 महीने ही हुए थे लेकिन ऐसी क्या वजह रही है जो पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति को खौफनाक कदम उठाना पड़ा। आरोपी पती की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र सनहा पश्चिम के रहने वाले बौधु महतों का पुत्र हड़कित महतों के रुप में हुई। आरोपी के घर से तकरीबन 2 किलोमीटर की दूरी पर ससुराल है। मृतिका सनहा उत्तर नवटोलिया के रहने वाले कन्हैया महतो के 20 वर्षीय बेटी बिंदु कुमारी है।
जबकि घटना की जानकारी मिलते ही बलिया डीएसपी नेहा कुमारी एवं साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस की तत्परता से आरोपी पति हरकित महतो को पुलिस ने सदर अस्पताल से सुबह में गिरफ्तार कर लिया है। यह सदर अस्पताल में ईएमटी के पद पर कार्यरत है जो पेशेंट को ले जाते समय एंबुलेंस में देखभाल करता है।
उधर, आरोपी हरकित महतो की गिरफ्तारी को लेकर 102 एम्बुलेंस संघ के नेता रामानंद ने बताया कि शाम 8 से लेकर सुबह 8:00 बजे तक ऑन ड्यूटी है। सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी को देख सकते हैं। हमें पता चला की जब सुबह 8:00 बजे ड्यूटी हैंडओवर करके जा रहा था तभी सदर अस्पताल के गेट पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।