युवा-छात्र संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति की बैठक, बड़ी संख्या में युवा नेता हुए शामिल युवा-छात्र संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति की बैठक, बड़ी संख्या में युवा नेता हुए शामिल Bihar Politics: चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, इस पार्टी में शामिल होंगे ये पूर्व विधायक; नीतीश-लालू को बताया थका हुआ नेता Bihar Politics: चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, इस पार्टी में शामिल होंगे ये पूर्व विधायक; नीतीश-लालू को बताया थका हुआ नेता Bihar Crime News: बिहार की कोर्ट में ऐसा क्या हुआ कि जज ने क्रिमिनल लॉयर को ही भेज दिया जेल? 32 साल पुरानी है कहानी, जानिए.. Bihar Crime News: बिहार की कोर्ट में ऐसा क्या हुआ कि जज ने क्रिमिनल लॉयर को ही भेज दिया जेल? 32 साल पुरानी है कहानी, जानिए.. Bihar News: स्वस्थ भारत की ओर कदम, कहलगांव में ऐतिहासिक स्थल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह Bihar School News: बिहार में सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल, अब इस समय पर संचालित होंगे स्कूल; शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश Bihar School News: बिहार में सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल, अब इस समय पर संचालित होंगे स्कूल; शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Crime News: थानेदार की कुर्सी पर बैठकर युवक ने बनाई इंस्टाग्राम रील, वीडियो वायरल होने पर तीन गिरफ्तार
19-Dec-2024 06:20 AM
By First Bihar
BIHAR WEATHER: बिहार के अंदर लगातार मौसम में बदलाव हो रहे हैं। सूबे के अंदर अब दिन के बदले रात में तापमान में वृद्धि हो रही है। जो सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक स्थिति ऐसी ही रहने वाली है।
पटना समेत प्रदेश के मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ रात्रि के तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री ऊपर बना हुआ है। दिन के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
वहीं,मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान रात्रि के तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि की संभावना है। पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा।
बुधवार को वाल्मीकि नगर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पुपरी, मधुबनी, मधेपुरा, अगवानपुर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक होने के कारण 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
इसके अलावा भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18-22 दिसंबर के मध्य भागलपुर जिले में आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं। मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह एवं शाम के समय हल्के से मध्यम कुहासा रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 प्रतिशत रहने की संभावना है।
इधर,पिछले 10-12 दिनों से तापमान में गिरावट के बीच पछुआ हवा के बीच ठंड का असर बढ़ गया। उत्तर-पश्चिम से चल रही हल्की ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान तड़के नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास कायम है। दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंड का असर कम नहीं हो रहा है।
अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों को कंपकंपाना शुरू कर दिया है, लेकिन सरकारी तौर पर अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। व्यवस्था ने ठंड की सितम को और बढ़ा दिया है। सर्दी से लोगों को निजात दिलाने के लिए कोई भी संस्था व जनप्रतिनिधि अभी तक आगे आता दिखाई नही दे रहा है।