Best Course: 12वीं के बाद करें ये बेस्ट कोर्स, मोटी सैलरी के साथ-साथ मिलेगा विदेश घूमने का भी मौका Expressway In Bihar: बिहार का यह 'हाईवे' 3700 cr से बन रहा, पटना समेत इन इलाकों का होगा विकास...चमक जायेगी किस्मत Khelo India Youth Games 2025:बिहार में खेल इतिहास का सुनहरा पल...8500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम! Bihar Mausam Update: बिहार के इन 12 जिलों में आंधी, तूफान-मूसलाधार बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट... Pooja Murder Case: मुश्ताक से अजीत बन पूजा को फांसा, जान की भीख मांगती रही मगर नहीं माना हैवान, रूह कंपा देगा यह हत्याकांड Bihar weather alert: बिहार में मौसम का कहर...12 जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD ने किया चेतावनी जारी RCBvsCSK: "जीता हुआ मैच हार जाना कोई इनसे सीखे", रोमांचक मैच में बेंगलुरु ने चेन्नई को धोया, फिर विलेन बने MS Dhoni INDvsPAK: युद्ध हुआ तो भारत के सामने 4 दिन भी नहीं टिकेगा पाकिस्तान, ये है सबसे बड़ी वजह.. राष्ट्रीय सुरक्षा में चूक: पाकिस्तानी महिला से शादी छुपाने पर CRPF जवान बर्खास्त SAHARSA: बाइक की डिक्की से उच्चकों ने उड़ाए 5 लाख रुपये, CCTV में कैद हुई तस्वीर
25-Aug-2021 08:33 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां देर शाम बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला। बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा मिलन चौक के समीप की है। मृतक की पहचान बाघा निवासी हरिवंश साह के 35 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार साह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक नीरज साह अपने घर के सामने बैठा हुआ था तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली नीरज कुमार को जा लगी। गोली लगने के बाद खून से लथपथ होकर नीरज साह बेहोश होकर घर के सामने ही गिर गया।
गोली की आवाज सुनने के बाद घरवाले दौरे तो अपराधी हथियार लहराते हुए फायरिंग करते फरार हो गये। गोली चलने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल हो गया। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए नीरज को बेगूसराय सदर अस्पताल ले गये जहांं डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद लोहिया नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक नीरज आइसक्रीम का कारोबारी था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच हुआ है। वही गांव में मातम का माहौल है।