शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
24-Nov-2021 08:14 PM
By
DESK: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने संगठन को और मजबूत बनाने का फैसला लिया है। इसे लेकर संगठन में फेरबदल करने का फैसला राष्ट्रीय कमिटी ने लिया है। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि 2022 में उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में वीआईपी पार्टी उत्तरप्रदेश में पूर्वांचल के लगभग सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसकी तैयारियों के मद्देनजर संगठन को और मजबूत बनाने के लिए संगठात्मक नियुक्ति में फेरबदल करने का निर्णय पार्टी द्वारा लिया गया है।
पार्टी द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार उमेश सहनी जो की पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, अब उन्हें उत्तरप्रदेश का चुनावी प्रभारी बनाया गया है, चौधरी लौटन राम निषाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ( उत्तरप्रदेश), राम भरत नाविक ( प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, उत्तरप्रदेश) बनाए गये हैं। इसके अलावा पूर्वांचल के 21 जिलों जिनमें प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, बलिया, मऊ, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, रायबरेली, श्रावस्ती, वीआदि ज़िले शामिल हैं।
इनके प्रदेश अध्यक्ष प्रसाद राजाराम रामचंद्र बिंद को नियुक्त किया गया है। अवध के 21 जिलों जिनमें ( इटावा, औरैया, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, अम्बेडकर नगर आदि ज़िले शामिल हैं, इन ज़िलों के लिए प्रदेश अध्यक्ष कांति देवी को नियुक्त किया गया है। बुंदेलखंड के 7 जिलों के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संतोष कुमार निषाद को और पश्चिमी प्रदेश के 26 जिलों के लिए हरि ओम को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
वीआईपी पार्टी के संस्थापक " सन ऑफ मल्लाह" मुकेश सहनी निषाद समाज को आरक्षण दिलाने हेतु दृढसंकल्पित होकर 2022 उत्तरप्रदेश विधानसभा के चुनावी समर में उतरने की तैयारी कर चुके है। 27 नवंबर को गोरखपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। निषाद समाज को आरक्षण दिलाना ही वीआईपी पार्टी का मुख्य चुनावी एजेंडा हैं। " आरक्षण नही तो गठबंधन नही" इसी पर अडिग रहकर पार्टी उत्तरप्रदेश के पूर्वांचल के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।