ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला....इन एजेंडों पर लगी मुहर,जानें.... Bihar Police: बिहार पुलिस की दबंगई, दुकानदार को दी धमकी, मामला CCTV में कैद Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Bihar News : IIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष IP गुप्ता पहुचें जमुई, पिता को दी श्रद्धांजलि Bihar parbhari mantri list : बिहार सरकार ने जारी की प्रभारी मंत्रियों की नई सूची, सभी जिलों को सौंपे गए नए प्रभारी मंत्री Bihar News : प्रधानमंत्री की रैली के बीच बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिखाई संवेदनशीलता, जाम में फंसी एंबुलेंस को खुद निकाला बाहर Judicial system in Bihar: बिहार की अदालतों में न्याय की रफ्तार सुस्त,71% केस 3 साल से लंबित! 24% जजों के पद खाली: रिपोर्ट Bihar News :हाई कोर्ट ने बीपीएससी और सरकार से शिक्षक बहाली में ईडब्ल्यूएस आरक्षण घटाने पर जवाब तलब किया Train news: नमो भारत ट्रेन का रूट-शेड्यूल और किराया तय, एक क्लिक में जानिए सबकुछ

यूपी के हाथरस से बड़ी खबर: सत्संग में मची भगदड़, 27 लोगों की मौत

यूपी के हाथरस से बड़ी खबर: सत्संग में मची भगदड़, 27 लोगों की मौत

02-Jul-2024 05:01 PM

By First Bihar

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के हाथरस से आ रही है जहां सत्संग में मची भगदड़ में 25 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत हो गयी है। वही कई लोग घायल हैं। घटना हाथरस के रतिभानपुर की है जहां भोले बाबा के सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मच गयी। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ सकती है। 


बताया जाता है कि फुलरई गांव में सत्संग का आयोजन किया गया था। आज सत्संग के समापन के मौके पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। सत्संग के दौरान अचानक भगदड़ मच गई और चीख पुकार मच गयी। इस घटना में 27 लोगों की मौत की सूचना है। जिसमें 25 महिलाएं शामिल हैं। वही कई लोग घायल हो गये हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही गंभीर रूप से घायल लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर तत्काल प्रभाव से राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को पुख्ता इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिया है।