Hindi News / news / कर्नाटक से सबक लेकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने किया पलटवार, बीजेपी के दो...

कर्नाटक से सबक लेकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने किया पलटवार, बीजेपी के दो विधायक हाथ के साथ

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 24, 2019, 6:23:37 PM

कर्नाटक से सबक लेकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने किया पलटवार, बीजेपी के दो विधायक हाथ के साथ

- फ़ोटो

DESK : कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार के जाने के बाद मध्य प्रदेश के बीजेपी नेताओं की तरफ से लगातार के दावे किए जा रहे थे कि अगर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व चाहेगा तो 24 घंटे में कमलनाथ सरकार का ऑपरेशन कर दिया जाएगा। मध्य प्रदेश बीजेपी नेताओं की तरफ से किया जा रहा है यह दावा तो जमीन पर नहीं उतर पाया लेकिन बीजेपी के 2 विधायक हाथ के साथ जरूर आ गए हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा में कमलनाथ सरकार को बीजेपी के 2 विधायकों का समर्थन मिला है। दंड विधि संशोधन विधेयक पर विधानसभा में मत विभाजन के दौरान बीजेपी के 2 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए कांग्रेस के पक्ष में वोट डाल दिया है। वोटिंग के बाद इन दोनों विधायकों ने घर वापसी की बात कही है। बीजेपी के यह दो विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल हैं। दरअसल एक नाटकीय घटनाक्रम में दंड विधि संशोधन विधेयक पर चर्चा के बाद बीएसपी के विधायक संजीव सिंह सदन में वोटिंग की मांग पर अड़ गए। स्पीकर ने जब मत विभाजन कराया तो बीजेपी के इन दोनों विधायकों ने सरकार के तरफ से वोटिंग कर दी।