बिहार के इस रूट पर पहली बार चली ट्रेन, आज़ादी के बाद रचा गया इतिहास BIHAR: बारात जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर में मातम का माहौल Bihar News: बिहार की इस नदी पर 200 करोड़ की लगत से बनेगा पुल, इंजीनियरों की टीम ने किया सर्वे Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Bihar News: मुर्गी की हत्या के बाद रोते-बिलखते थाने पहुंची महिला, देवर सहित 3 पर FIR दर्ज BIHAR CRIME: जहानाबाद में दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालने गई महिला को बनाया निशाना Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Life Style: बच्चों को जरूरत से ज्यादा मीठा खिलाना पड़ सकता है भारी, हो सकती है यह गंभीर समस्या
23-May-2024 08:01 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए प्रचार गुरुवार यानी 23 मई की शाम पांच बजे तक होगा। ऐसे में सभी दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। बुधवार तक सबसे ज्यादा जनसभा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने की है। इन्होंने जनसभाओं का दोहरा शतक पूरा कर लिया है। इनकी तुलना में अन्य नेताओं की काफी कम सभाएं हुई हैं। खुद सूबे के मुखिया और उपमुखिया भी इनके आधे तक भी नहीं पहुंच पाए हैं।
दरअसल, पांच चरणों के चुनाव पूरे होने और छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म होने तक राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को 200 सभाएं पूरी कर ली हैं। मंगलवार तक उन्होंने 191 सभाएं की थीं। बुधवार को वे 9 चुनावी जनसभाओं में शामिल हुए। वह बिहार में चुनावी सभा करने वाले सभी दलों के नेताओं में सबसे आगे हैं। इनके साथ ज्यादातर जनसभाओं में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी साथ रहे हैं। तेजस्वी ने एक दिन में सर्वाधिक 10 जनसभा 11 मई को की थी। वह लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के पूर्व 12 अप्रैल से ही चुनावी सभाएं कर रहे रहे हैं। तेजस्वी एक दिन में औसतन 6-8 जनसभाओं में शामिल हो रहे हैं।
वहीं, बात करें बिहार में तेजस्वी के सहयोगी कांग्रेस की, तो इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर एवं मुजफ्फरपुर में एक-एक यानी कुल चार जनसभाएं की हैं। जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मात्र भागलपुर में एक जनसभा की है। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह अबतक करीब 60 जनसभाओं में शामिल हो चुके हैं।
इसके अलावा बात यदि एनडीए के बारे में की जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार तक बिहार में 13 जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त पटना में उन्होंने एक रोड शो भी किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 8 तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 6 जनसभाओं को संबोधित किया है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अबतक चुनावी जनसभाओं का अर्द्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने बुधवार तक कुल 50 जनसभाएं की हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने 6 स्थानों पर रोड शो भी किया है।
उधर, बिहार में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अब तक 5, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चार और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक सभा हो चुकी है। दूसरी ओर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने तीन सभाएं बिहार में अबतक की हैं। वहीं, बिहार भाजपा अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अबतक 99 जनसभाओं में शामिल हो चुके हैं।