Hindi News / bihar / arwal-news / बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने टेम्पो को मारी...

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौके पर मौत

Bihar Road Accident: अरवल जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई. यह हादसा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर फतेहपुर संडा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार हाईवा ट्रक और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 11, 2026, 4:53:39 PM

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौके पर मौत

- फ़ोटो

Bihar Road Accident: अरवल जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई. यह हादसा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर फतेहपुर संडा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार हाईवा ट्रक और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.


घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया. साथ ही मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई.


मृतकों की पहचान परासी थाना क्षेत्र निवासी राजगीर राम, उनकी पत्नी मनीषा देवी, गुमटी विगहा निवासी अमरजीत कुमार तथा अरवल जिले के भदासी निवासी रामदयाल के रूप में हुई है. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.


पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सहित अन्य साक्ष्य भी खंगाले जा रहे हैं. वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने की मांग की है.