शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
16-Dec-2024 11:07 AM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद मामले की पड़ताल जारी है। पुलिस का कहना है जल्द ही इस मामले में एक्शन लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, गोपालगंज में एक सड़क हादसा हो गया है, जिसमें चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वहीं एक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना फुलवरिया थाने के मंजिरवां कला टोला फक्कड़पुर गांव के नजदीक मीरगंज-भोरे मुख्य सड़क पर हुई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान चाचा भतीजा की मौत हो गई।वहीं बोलेरो चालक का इलाज चल रहा है। इस घटना में मृतकों की पहचान गोपालगंज जिले के भोरे थाने के पंडौली गांव के रामसागर पांडेय व उनका भतीजा संदीप कुमार पांडेय के रूप में की गई है। दोनों मृतक थावे दुर्गा मंदिर में पुजारी का काम करते थे।
जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी रामसागर पांडेय व उनका भतीजा संदीप पांडेय थावे दुर्गा मंदिर में पुजारी के रूप में कार्यरत थे। रोज की तरह रविवार को भी थावे मंदिर से पूजा अर्चना कर देर शाम दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान फुलवरिया थाना क्षेत्र के मजिरवा कला गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो उन्हें कुचल दिया। गंभीर हालत में दोनों चाचा भतीजा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में शामिल बोलेरो को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।