Lucknow Bus Fire Accident: बिहार से दिल्ली जा रही बस में भीषण आग, 5 जिंदा जले: ड्राइवर-कंडक्टर भागे Bihar Librarian Recruitment: राज्य में 6500 पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती, जानें वेतनमान और परीक्षा विवरण MUZAFFARPUR: HAM के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, संतोष सुमन बोले..विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को बनाया जाएगा मजबूत BIHAR: ग्रामीण कार्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता और लापरवाही के आरोप में 2 इंजीनियर सस्पेंड, अन्य पर भी गिरेगी गाज Bihar Crime News: दिनदहाड़े कार सवार से 5 लाख की लूट, बहन की शादी के लिए कर्ज लेकर जा रहा था घर स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर बिहटा एयरपोर्ट रखने की मांग, युवा चेतना के संयोजक ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात TCH एदुसर्व ने किया ऐलान: BPSC TRE-4.0, CTET और STET के लिए नए बैच की शुरुआत, सीमित सीटें, जल्द कराए नामांकन गोपालगंज से बड़ी खबर: नहाने के दौरान गंडक नदी में डूबे 3 बच्चे, तलाश जारी Bihar Co Suspend: 'मंत्री' को गलत जानकारी देना CO को पड़ा महंगा, दो अधिकारी सस्पेंड CHAPRA: शहीद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे VIP के प्रतिनिधिमंडल, परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा
09-Feb-2023 02:17 PM
By First Bihar
MUNGER : देश के अंदर सड़क हादसों में मौत का आकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज किसी न किसी जगहों से यह जानकारी निकल कर सामने आती रहती है कि, तेज रफ़्तार का शिकार होने के कारण लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के मुंगेर जिले से जुड़ी हुई है। यहां के एक युवक का यूपी के ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक़, यूपी के ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में एनएच-91 पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सात लोगों को कुचल दिय। इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ये लोग एक ही कंपनी से काम कर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी बस हादसे की शिकार हो गया। इस हादसे में तीन कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिन्हें दिल्ली के किसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस घटना में मरने वालों में दो युवक बिहार का रहने वाला भी बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि, रोडवेज की बस बदायूं से नोएडा की तरफ जा रही थी। तभी बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इसके बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस घटना में मृत चार में से दो बिहार के रहने वाले हैं। इनकी पहचान मुंगेर के बरियारपुर थाना अंतर्गत खड़िया ग्राम निवासी जगदीश दास के पुत्र संकेश्वर कुमार दास (25 वर्ष) और बांका जिले के रजौन प्रखंड के नवादा सहायक थाना अंतर्गत खरवा गांव के महादलित टोला निवासी बिच्छू दास के पुत्र मोहरिल कुमार दास (22 वर्ष) के रूप में की गई है।
इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही बांका के मोहरिल कुमार दास के घर कोहराम मच गया। इसकी दो वर्ष पहले ही रजौन थाना अंतर्गत लकड़ा गांव में उसकी शादी हुई थी। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहरील चार भाई में दूसरे स्थान पर था। छठ के बाद वह गाजियाबाद मजदूरी करने के लिए गया था। वह हीरो मोटर्स कंपनी में काम कर रहा था। इसके आलावा एक अन्य मृतक बिच्छू दास के घर में बिच्छू दास के चार बेटे और दो बेटियां हैं। चार बेटों में होरिल, मोहरील, सुशील, बालमुकुंद (दिव्यांग) और दो पुत्री काला देवी एवं माला देवी विवाहित हैं। वहीं,घटना की सूचना मिलने के बाद मोहरील के पिता अपने पंचायत के वार्ड नंबर 15 की सदस्य ममता देवी के पति अमूल कुमार दास के साथ गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।