Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में अगले कुछ घंटे भीषण बारिश, IMD का अलर्ट जारी Bihar Politics: बिहार NDA के कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा, BJP विधायक और पूर्व JDU सांसद के समर्थक आपस में भिड़े; खूब हुई नारेबाजी Bihar Politics: बिहार NDA के कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा, BJP विधायक और पूर्व JDU सांसद के समर्थक आपस में भिड़े; खूब हुई नारेबाजी BIHAR CRIME : देवर ने भाभी की निर्मम हत्या, पुलिस ने युवक को किया अरेस्ट; जानिए क्या थी वजह Bihar News: 90 दिनों में बिहार के रेलवे ट्रैक पर 100 से अधिक मौतें, यह रेल खंड रहा अव्वल Team India jersey Sponsor : एशिया कप में बिना स्पॉन्सर खेलने के बाद अब टीम इंडिया की जर्सी पर अब दिखेगा यह नाम,जानिए कब तक है डील Bihar Crime News: बिहार में महिला का शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका; परिजनों ने किया भारी बवाल Bihar News: रंग लाई राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल, बर्खास्त संविदाकर्मियों की वापसी हुई तेज, अब तक इतने को मिली मंजूरी Bihar News: रंग लाई राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल, बर्खास्त संविदाकर्मियों की वापसी हुई तेज, अब तक इतने को मिली मंजूरी Bihar Co: जिलाधिकारी के टकराना महिला CO को पड़ रहा महंगा ! DM की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उठाया यह कदम,जानें...
15-Oct-2023 07:00 AM
By First Bihar
PATNA: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय पटना परिदर्शन और दुर्गा पूजा को देखते हुए सिविल सर्जन ने 18 अक्टूबर से विजयदशमी (24 अक्टूबर) तक सभी डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। विशेष परिस्थिति में मुख्यालय छोड़ने के पूर्व सिविल सर्जन की अनुमति अनिवार्य होगी।
दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 अक्टूबर की सुबह पटना आएंगी। उनके तीन दिवसीय दौरे को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से जारी है। पटना में भव्य परेड का अभ्यास शुरू हो चुका है। इस बीच स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी भी कैंसिल कर दी गई है। दुर्गा पूजा और राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता किए जा रहे हैं।
मालुम हो कि, मुख्यमंत्री के आमंत्रण पर राष्ट्रपति के राज्य में प्रथम आगमन को यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति 18 की सुबह पटना आएंगी और 20 अक्टूबर तक रहेंगी।
आपको बताते चलें कि,18 अक्टूबर को राष्ट्रपति पटना में रहेंगी। एयरपोर्ट पर परेड व भव्य स्वागत के बाद वे राजकीय अतिथिशाला और वहां चौथे कृषि रोडमैप के लॉन्चिंग समारोह में जाएंगी।
इसके बाद हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा और शाम 5.35 से 6.35 बजे तक पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को मेडल व उपाधि देकर सम्मानित करेंगी।19 अक्टूबर को गया स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और 20 अक्टूबर को मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में उपाधि व मेडल प्रदान करेंगी