Hindi News / bihar / patna-news / बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO-...

बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 12, 2026, 8:51:48 PM

बिहार न्यूज

- फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जो बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले से जुड़ी है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग हुआ है। कई जिलों में नए डीटीओ और एसडीओ की तैनाती की गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। 


पटना के वरीय उप समाहर्ता विनय कुमार को सुपौल, वीरपुर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। पटना-मसौढ़ी के भूमि सुधार उप समाहर्ता कोमल किरण को किशनगंज का जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) बनाया गया है। वही उद्योग विभाग के उप सचिव डॉ प्रेरणा सिंह को गोपालगंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। हटाये गए शिवहर एसडीएम अविनाश कुणाल, शिवहर के नए एसडीएम बने डॉ अनन्त कुमार, आदेश जारी। देखिये पूरी लिस्ट..