ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नहाने गए 7 वर्षीय मासूम पर मगरमच्छ का हमला, मौत Bihar News: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बिहार के 31 हजार से ज्यादा स्कूलों में होगा यह नया काम Bihar News: राजगीर और पटना में बनने जा रहा आधुनिक फोरेंसिक लैब, राज्य सरकार का बड़ा कदम Patna News: पटना को मिली नई रफ्तार, मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड से इन जिलों का सफर होगा सुगम Bihar Weather: उत्तर बिहार में बारिश, दक्षिण में गर्मी का प्रकोप; पटना में इस दिन से राहत BIHAR: बंद बोरे में शव मिलने की अफवाह का वैशाली पुलिस ने किया खुलासा, बोरे से निकला दर्जनों मरा हुआ चूहा BIHAR: कंपाउंडर के बेटे ने नीट में 390 रैंक हासिल कर पिता का सपना किया साकार, पहले प्रयास में मिली सफलता बिहार वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार बने धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य, वैश्य समाज के लोगों ने दी बधाई ROHTAS: जेल से छूटकर आने के बाद भाई के जख्म का लिया बदला, चलती बस में आरोपी को मारा चाकू ARRAH: समाजसेवी अजय सिंह ने बखोरापुर में मनाया जन्मदिन, खिलाड़ियों और छात्रों को किया सम्मानित

TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू इस दिन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ : PM मोदी भी हो सकते हैं शामिल

TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू इस दिन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ : PM मोदी भी हो सकते हैं शामिल

09-Jun-2024 10:41 AM

By First Bihar

DESK : आज 9 जून (रविवार) की शाम 7 बजकर, 15 मिनट पर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह के बाद अगले तीन दिनों तक प्रधानमंत्री अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश भी जाएंगे। यहां विधानसभा चुनाव के बाद नए मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा। इस बीच आंध्र प्रदेश के सीएम पद के शपथ ग्रहण को लेकर अधिकारी जानकारी दी गई है। 


दरअसल, 12 जून को आंध्र प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तेलुगु देशम पार्टी के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू के आधिकारिक सीएमओ के सोशल मीडिया पेज ने इसकी जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि आंध्र प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह 12 जून की सुबह 9 बजकर, 27 मिनट पर होगा। यह शपथ ग्रहण समारोह कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में केसरापल्ली आईटी पार्क, गणनावरम में आयोजित किया जाएगा। 


मालूम हो कि टीडीपी ने राज्य में 16 लोकसभा और 135 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा एनडीए के वरिष्ठ नेता और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल हो सकते हैं। नायडू पहली बार लगभग 30 साल पहले 1995 में मुख्यमंत्री बने थे और 2004 तक इस पद पर बने रहे।


बताते चलें कि नायडू ने साल 2004 में वह चुनाव हार गए थे और उनकी जगह वाई एस राजशेखर रेड्डी मुख्यमंत्री बने थे। एक दशक के बाद और संयुक्त राज्य को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में विभाजित करने के बाद, नायडू वर्ष 2014 में नवगठित राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने। हालांकि, वह 2019 में चुनाव हार गये और उनके स्थान पर वाईएसआरसीपी प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री बन गए। वह पांच साल के अंतराल के बाद फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।