Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Bihar News: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का झंझारपुर और लखनौर का दौरा..प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- जन आकांक्षाओं को मिलेगी नई ऊर्जा Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल VIP नेता संजीव मिश्रा ने बनैली पट्टी में चलाया जनसंवाद अभियान, स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं Patna News: पटना में यहां बनने जा रहा है वर्ल्ड क्लास इंडोर स्टेडियम, इतने करोड़ खर्च करेगी बिहार सरकार Patna News: पटना में यहां बनने जा रहा है वर्ल्ड क्लास इंडोर स्टेडियम, इतने करोड़ खर्च करेगी बिहार सरकार
10-Feb-2024 08:54 AM
By First Bihar
DELHI: लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी यात्रा से कुछ समय का ब्रेक लेकर दिल्ली वापस लौट गए हैं। लोकसभा चुनावों को देखते हुए राहुल की यात्रा में बदलाव की बात भी कही जा रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 मार्च को पूरी होनी थी लेकिन अब वह 10 दिन पहले ही खत्म हो सकती है।
दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के बाद ओडिशा पहुंची है। इसी बीच जानकारी आ रही है कि राहुल गांधी यात्रा से कुछ समय का ब्रेक लेकर वापस दिल्ली लौट गए हैं। यात्रा आगामी 16 फरवरी को चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी। यूपी के बीस जिलों में राहुल की यह यात्रा करीब 11 दिन तक चलनी थी लेकिन अब यूपी में राहुल की यात्रा 6 से 7 दिन ही चलेगी। अखिलेश यादव भी रायबरेली में इस यात्रा में शामिल होंगे।
बता दें, राहुल की यह यात्रा बीते 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी, जो विभिन्न राज्यों से होते हुए ओडिशा पहुंची है। कांग्रेस चाहती है कि लोकसभा चुनाव के पहले यह यात्रा जल्द खत्म हो और राहुल संगठन के फैसलों, टिकट बंटवारों, गठबन्धन की बातचीत के साथ चुनावी कैम्पेन में जुटें। ऐसे में राहुल की यात्रा अब 10 मार्च को ही मुम्बई में खत्म हो जाएगी। अप्रैल और मई 2024 तक लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है।