Road Accident: NH किनारे गड्ढे में पलटी सवारी बस, कई यात्री घायल Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Crime News: सो रही महिला पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस Vande Bharat Express: पटना से दिल्ली के बीच जल्द शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन को लेकर आया बड़ा अपडेट Vande Bharat Express: पटना से दिल्ली के बीच जल्द शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन को लेकर आया बड़ा अपडेट Bihar News: प्रदेश के सभी पंचायतों में होगी सोलर लाइट की जांच, जानें किस वजह से लिया गया यह फैसला Online Fraud: पिछले 37 दिनों में साइबर ठगी से बचे 61 लाख लोग, तरीका जान आप भी कहोगे "ये हुई न बात" Bihar News: राज्य के कॉलेजों में 115 प्रधानाचार्यों की होगी नियुक्ति, कुलपतियों को दिए गए आदेश INDvsENG: पहले ही दिन भारत ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, अब तक नहीं हुआ था यह कारनामा
01-Mar-2023 10:26 PM
By First Bihar
DESK: तमिलनाडु में हिन्दी भाषी मजदूरों पर जानलेवा हमला लगातार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा धारदार हथियार से मजदूरों पर हमला किया जा रहा है। इस हमले में करीब 4 दर्जन मजदूरों के घायल होने की सूचना है। जिसमें बिहार के मजदूर भी शामिल हैं। हिन्दी भाषियों पर हमला हफ्तेभर से जारी है। सबसे पहले त्रिपुर में हिंसा की घटना हुई थी जिसके बाद अब यह तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई तक पहुंच गयी है।
स्थानीय लोगों के इस हमले में अब तक दो लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है और करीब 50 लोगों के घायल होने की खबर है। जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। हालांकि की इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। बिहार के नवादा जिले के कौआकोल इलाके के रहने वाले लोगों ने अपनी आपबीती सुनाई है। लगातार हो रहे हमले से बिहारी मजदूर काफी डरे सहमे हैं। हमले का फोटो अब सामने आया है। हमले से जुड़ी कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
वहां काम करने वाले मजदूर काफी दहशत में हैं। हमले में मधुबनी के दो भाइयों की मौत हो चुकी है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। बिहारी मजदूर अब अपने-अपने घर लौट रहे हैं। नवादा, लखीसराय, गया, जमुई, भागलपुर, पटना, नालंदा, मधुबनी, दरभंगा सहित बिहार के कई जिलों में रहने वाले बड़ी तादाद में लोग तमिलनाडु में मजदूरी करते हैं।
बताया जाता है कि यह हमला वहां के स्थानीय लोग कर रहे है। उनकी माने तो हिन्दी भाषी मजदूरों के कारण उन्हे काम नहीं मिल रहा है। कम मजदूरी पर हिन्दी भाषी वहां काम कर रहे हैं जिसके कारण स्थानीय लोगों को काम मिलने दिक्कत हो रही है। लगातार हो रहे इस हमले से बिहारी मजदूर काफी दहशत में है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
बताया जाता है कि बिहार के मजदूरों को भगाने के लिए सोमवार की देर शाम बदमाश उनके घर में भी घुस गये और दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्ताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक मजदूर की पहचान जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धधोर गांव निवासी पवन कुमार के रूप में की गई। घायल की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है।