Patna Crime News: पटना में गोली मारकर शख्स की हत्या, बदमाशों ने सरेआम गोलियों से भूना; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Apartment registry law : बिहार में फ्लैट खरीदने वालों के लिए बड़ा बदलाव, अब जमीन की नहीं होगी...जानिए नया नियम Bihar politics: देश की छवि खराब कर रही कांग्रेस –फायरब्रांड मंत्री गिरिराज सिंह का तीखा वार Bihar expressway: यहाँ जाने वालों के लिए बन रहा है फोरलेन एलिवेटेड रोड, अब सफर होगा आसान ! Road Accident: सड़क हादसे में बारात से लौट रहे 3 लोगों की मौत, कई घायल Bihar Crime News: अवैध नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर फरार Arif Mohammad Khan : सोये प्रशासन और कुलपति को जगाएंगे राज्यपाल साहब ...बोले यूनिवर्सिटी ज्ञान का मंदिर है, बमबाजी और गुंडागर्दी नहीं चलेगी! Bihar politics: बिहार में सियासी घमासान तेज़! मई के अंत में एक साथ आएंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी Illegal Bangladeshi Immigrants: 18 लाख राशन कार्ड रद्द, सैकड़ों अवैध बांग्लादेशियों को भेजा गया वापस Asaduddin Owaisi: पाकिस्तान का समर्थन कर फुदक रहे तुर्की पर भड़के ओवैसी, याद दिलाई औकात..
05-Jul-2022 03:32 PM
By
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां दिल्ली से पटना आने वाली गो एयर की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गयी है। तकनीकी खराबी की वजह से पटना में फ्लाइट की लैंडिंग नहीं करायी गयी। फ्लाइट को वापस दिल्ली ले जाया गया है। अब दिल्ली में ही फ्लाइट की लैंडिंग करायी जाएगी।
दिल्ली में गो एयर की फ्लाइट की लैंडिंग होने के बाद दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को वापस पटना भेजा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट में आई खराबी की वजह से कैप्टन ने लैंडिंग से इनकार कर दिया था। जिसके कारण पटना पहुंचने के बाद भी फ्लाइट की लैंडिंग नहीं करायी जा सकी। पटना पहुंचने के बाद भी फ्लाइट वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गयी है। कैप्टन की तत्परता से पटना में बड़ा हादसा होने से बच गया।
पटना एयरपोर्ट पर गो एयर की फ्लाइट की लैंडिंग नहीं होने से पटना एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। गो एयर में सवार यात्रियों के परिजन पटना एयरपोर्ट पर रिसिव करने पहुंचे थे जब उन्हें पता चला कि फ्लाइट तकनीकी कारणों से पटना में लैंडिंग नहीं कर पायी है। तो वे काफी परेशान हो गये और गो एयर के काउंटर पर पहुंचे तब पता चला कि अब फ्लाइट की लैंडिंग दिल्ली में ही होगी। लैंडिंग के बाद वहां से दूसरी फ्लाइट से सभी यात्रियों को फिर पटना लाया जाएगा। इतना सुनने के बाद यात्रियों के परिजन ने राहत की सांस ली।