Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर
04-Aug-2022 07:28 PM
By
DESK : चीन और ताइवान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताइवान को उकसाने के लिए चीन ने गुरुवार को उसपर 11 मिसाइलें दाग दी। ताइवान की सरकार ने इस बात की पुष्टि की है। इधर, चीन की 11 में से 5 मिसाइलें जापान के इलाके में जाकर गिरी हैं। जापान के रक्षा मंत्री ने इसे गंभीर बताते हुए कहा कि यह देश की सुरक्षा का मामला है और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
इससे पहले चीन के 27 लड़ाकू विमान ताइवान के एयर जोन में घुस गए थे। जिसके बाद ताइवान ने अपना मिसाइल सिस्टम एक्टिवेट कर दिया था। गुरुवार को दूसरी बार चीन के दुस्साहस से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। मिलिट्री अभ्यास के नाम पर चीन मिसाइलें दागकर ताइवान को उकसा रहा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चीन शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है।
बता दें कि चीन और ताइवान में विवाद के बीच अमेरिका की एंट्री से दोनों देशों के बीच तनाव लगाता बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था। इसके बाद से ही चीन की तरफ से ताइवान को धमकियां दी जा रही हैं। ताइवान द्वीप को घेरते हुए चीन की सेना आगामी 7 अगस्त तक सैन्य अभ्यास करने वाली है।