1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 17, 2019, 3:58:31 PM
- फ़ोटो
DESK : मोदी सरकार 2.0 ने अपने पहले वही खाते में देश के सामने 5 ट्रिलियन डॉलर की इकनोमिक का लक्ष्य रखा। देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने आप पहला बजट पेश करते हुए इस बात का जिक्र किया था लेकिन अब मोदी सरकार को संघ के एक प्रमुख सहयोगी संगठन का विरोध झेलना पड़ रहा है। स्वदेशी जागरण मंच ने 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी के लिए विदेश से कर लिए जाने के फैसले का विरोध किया है। स्वदेशी जागरण मंच ने कहा है कि विदेश से कर्ज लेना देश हित में नहीं होगा क्योंकि इससे राष्ट्र की अर्थव्यवस्था पर लंबे वक्त के लिए जोखिम खड़ा हो जाएगा। स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक अश्विन महाराज ने कहा है कि वह सरकार के इस फैसले का विरोध करेंगे। आपको बता दें कि 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी के लिए मोदी सरकार को विदेशी कर्ज की आवश्यकता है। सरकार सॉवरेन बांड के तहत विदेश से कर्ज लेने पर विचार कर रही है जिसका स्वदेशी जागरण मंच ने खुलकर विरोध शुरू कर दिया है।