1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 12, 2026, 1:53:34 PM
- फ़ोटो
Bihar politics : बिहार की राजनीति एक बार फिर बड़े बदलाव के संकेत दे रही है। राज्य में सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों और राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि नीतीश कुमार 14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसी दिन कैबिनेट बैठक बुलाए जाने से सियासी अटकलों को और बल मिल गया है। कैबिनेट को आधिकारिक सुचना जारी कर दी गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। आमतौर पर कैबिनेट बैठकें नियमित होती हैं, लेकिन इस बार बैठक का समय और राजनीतिक माहौल इसे बेहद खास बना रहा है। यानी 14 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार अपना इस्तीफा देंगे। बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो जाएगा। हालांकि तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
10 अप्रैल को नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली है। वहीं, 14 अप्रैल को मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक होने की संभावना जताई जा रही है। अब इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। कैबिनेट बैठक आयोजित करने से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं।
सूत्रों के अनुसार, 14 अप्रैल को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपे जाने की संभावना है। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके पश्चात 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की जा रही है।
नई सरकार में मुख्यमंत्री के साथ लगभग आधा दर्जन मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। यह शपथ ग्रहण समारोह राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन की उपस्थिति में लोक भवन में आयोजित किया जा सकता है।