ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हिमाचल में बादल फटने से बिहार में तबाही? अगले 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में होगी बेहिसाब वृद्धि Bihar News: आठ साल बाद भी पूरी नहीं हुई पॉक्सो मामले की जांच, कोर्ट ने थानाध्यक्ष के खिलाफ गैरजमानती वारंट किया जारी INDvsENG: खत्म हुई कोहली की बादशाहत, एशिया के नए किंग बने शुभमन गिल; रचा इतिहास Bihar News: बिहार के इस जिले में लगेगा रोजगार मेला, बढ़िया सैलरी के साथ मिलेंगी कई अन्य सुविधाएं Bihar News: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे का भूमि अधिग्रहण 100 दिनों में होगा पूरा, परियोजना को मिली रफ्तार Road Accident: NH31 पर बाइक-ट्रक की भीषण टक्कर, 2 की मौत Bihar Rain Alert: राज्य के सभी जिलों में बारिश की चेतावनी जारी, अगले 5 दिन कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल सहरसा में गर्भवती महिला की गर्भपात के दौरान मौत, परिजनों ने लगाए लिंग जांच और हत्या का आरोप खगड़िया: जमीन विवाद में चली गोलियां, युवक के पैर में लगी गोली, वीडियो वायरल BIHAR: डाक पार्सल वैन से 4200 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप बरामद, तस्कर भी गिरफ्तार

सुशांत के पिता का बड़ा खुलासा, मुम्बई पुलिस को पहले ही दी थी जानकारी.. बेटे की जान को खतरा था

सुशांत के पिता का बड़ा खुलासा, मुम्बई पुलिस को पहले ही दी थी जानकारी.. बेटे की जान को खतरा था

03-Aug-2020 06:27 PM

By

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। मुंबई और बिहार पुलिस के बीच जो मामला फंसा हुआ है। उसे देखते हुए केके सिंह ने जो खुलासा किया है वह बेहद महत्वपूर्ण है। के के सिंह ने कहा है कि उनके बेटे की जान को खतरा था और इस बात की आशंका उन्होंने 25 फरवरी को ही मुंबई पुलिस से जताई थी।


सुशांत के पिता के के सिंह ने कहां है कि उनके बेटे की जान को खतरा है। इस बात की आशंका जताने के बावजूद मुंबई पुलिस ने कुछ नहीं किया। 40 दिन तक मुंबई पुलिस उनकी तरफ से दी गई जानकारी को दबाए बैठे रही और अब जब बिहार पुलिस मामले की जांच कर रही है तो उसमें रुकावट डाल रही है। के के सिंह ने पूछा है कि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस को आखिर जांच क्यों नहीं करने दे रही? 




सुल्तान के पिता ने कहा है कि जब मुंबई पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तब आखिरकार उन्होंने पटना पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराई। अब पटना पुलिस जब मामले की जांच सही तरीके से कर रही है तो उसे रोका जा रहा है। के के सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार के मंत्री संजय झा का आभार जताया है। उनके पिता ने कहा है कि बिहार सरकार इस मामले को लेकर गंभीर नजर आ रही है लेकिन मुंबई पुलिस का रवैया ठीक नहीं है।