BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव
20-Nov-2023 08:10 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची समेत 4 महिलाओं को पकड़ा है। मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। वही इस दौरान संचालक, ग्राहक और एक अन्य लड़की मौके से फरार हो गये। संचालक नाबालिग लड़की को पैसे का लालच देकर गंदा काम कराता था। त्रिवेणीगंज बाजार के रिहायशी इलाके में स्थित एक मकान में पिछले कई महीनों से सेक्स रैकेट धंधा चल रहा था। इस बात गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची थी।
त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एक महादलित बस्ती के बगल में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 21 स्थित पंचानंद यादव के आलीशान मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। इसकी सूचना किसी ने डायल 112 पर दी थी। जिसके बाद आज वहाँ पुलिस ने रेड किया मौके से एक नाबालिग लड़की और 3 महिलाओं को पकड़ा। हालांकि इस दौरान संचालक, ग्राहक और एक अन्य लड़की भागने में कामयाब रहे। पुलिस इस आलीशान मकान की काली सच्चाई को देख हैरान रह गयी।
नाबालिग लड़की ने बताया कि उसे कंपनी के मालिक पंचानंद यादव बुलाया करता था। इस धंधे में पिछले 2 महीने से वह काम कर रही है। पंचानद यादव एक आदमी से 700 रुपया लेता था और रूम का किराया के नाम पर उसमें से 250 रूपया ले लेता था और बाकी पैसा लड़की को देता था। वह पांच बार यहां आ चुकी है। लड़की ने बताया कि उसके पिता बीमार रहते हैं। वह चार बहन है एक भी भाई नहीं है। लाचारीवश वह अपने पिता के इलाज के लिए इस धंधे में उतर गयी।
बता दें कि जिस मकान में यह कारोबार फलफूल रहा था वहां पहले सिनेमा हॉल चलता था और पिछले कुछ महीनों से यह धंधा यहाँ काफी जोर शोर से चल रहा था। आस पास के लोगों ने बताया कि काफी दिनों से यह धंधा यहां चल रहा था। आज चार महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा है इन्हें त्रिवेणीगंज पुलिस को सौंपा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।